भारत के 9 प्रधानमंत्री जो भारत रत्न से हुए सम्मानित

भारत सरकार ने इस साल दो पूर्व प्रधानमंत्रियों को भारत रत्न से सम्मानित करने का फैसला किया है

सबसे पहले देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू को साल 1955 में भारत रत्न मिला था

देश के दूसरे प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को 1966 में मरणोपरांत भारत रत्न दिया गया था

पंडित नेहरू की बेटी और लंबे समय तक PM रहीं इंदिरा गांधी को 1971 में भारत रत्न दिया गया

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को 1991 में मरणोपरांत भारत रत्न दिया गया था

बहुत कम समय के लिए प्रधानमंत्री बने मोरारजी देसाई को भी 1991 में भारत रत्न दिया गया था

पूर्व PM गुलजारी लाल नंदा को भी 1997 में भारत रत्न से सम्मानित किया गया था

मोदी सरकार ने 2015 में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को भी भारत रत्न दिया

इस साल पूर्व PM चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न देने का ऐलान किया गया है

चौधरी चरण सिंह के अलावा पीवी नरसिंह राव को भी इसी साल भारत रत्न दिया जाएगा