Congress Breaking: काँग्रेस सूत्रों से बड़ी खबर, इन तीन राज्यों में प्रदेश अध्यक्ष बदलने की तयारी मे

Congress Breaking: लकसभा चुनाव के नतीजों के बाद कांग्रेस के प्रदेश संगठन में फेरबदल की तैयारी चल रही है।

 

Congress Breaking: कांग्रेस के जानकार सूत्रों के मुताबिक कम से कम तीन राज्यों में प्रदेश अध्यक्ष बदले जाएंगे।

वैसे कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष तो महाराष्ट्र और झारखंड में भी बदले जाने थे लेकिन वहां विधानसभा चुनाव की वजह से अभी बदलाव नहीं होगा।

महाराष्ट्र में प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले को लेकर बहुत नाराजगी थी लोकसभा चुनाव में पिछड़ा वोट एकजुट करने में उनका चेहरा बहुत काम आया।(Congress Breaking)

ऊपर से तीन महीने में चुनाव की घोषणा होनी है। इसी तरह झारखंड में भी पांच महीने में विधानसभा चुनाव है इसलिए राजेश ठाकुर को प्रदेश अध्यक्ष बनाए रखे जाने की चर्चा है।

Congress Breaking: लेकिन बिहार, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में अध्यक्ष बदले जाएंगे। ध्यान रहे मध्य प्रदेश में तोस विधानसभा चुनाव में पार्टी के बुरी तरह से हारने के बाद जीतू पटवारी को अध्यक्ष बनाया गया था लेकिन वे कारगर साबित नहीं हुए।

 

Also Read: इस गांव में तपस्वी के श्राप से 150 बाराती बन गए थे पत्थर, जानिए इसके पीछे की कहानी

 

वे पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को साथ लेकर चलने में कामयाब नहीं हुए। ऊपर से इंदौर सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी के नाम वापस लेने की वजह से उनकी बड़ी किरकिरी हुई। इसी तरह छत्तीसगढ़ में प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज अपनी सीट नहीं बचा पाए।

तमाम अच्छे माहौल के बावजूद कांग्रेस राज्य में सिर्फ एक सीट जीत पाई। वहां पार्टी नया अध्यक्ष नियुक्त करेगी। बिहार में अखिलेश प्रसाद सिंह को पार्टी ने लगातार दूसरी बार राज्यसभा भेजा।

इसके बाद गठबंधन में कांग्रेस को नौ सीटें मिलीं तो उन्होंने अपने बेटे आकाश प्रसाद सिंह को एक सीट से चुनाव लड़ा दिया और वे हार गए।

Congress Breaking: पप्पू यादव के भी पार्टी कांग्रेस में विलय करने के बाद जो विवाद हुआ उसमें भी उनकी भूमिका पर सवाल उठे। तभी से उनको बदलने की मांग हो रही है। बताया जा रहा है कि जल्दी ही नया अध्यक्ष बनाया जा सकता है।

बने रहे आप हमारी वेबसाइट Esmachar के साथ. आपको हरियाणा ही नहीं बल्कि सभी महत्वपूर्ण सूचनाओं से हम रूबरू कराने के लिए सबसे पहले तयार है. चाहे खबर कोई भी हो. सरकारी योजनाए, क्राइम, Breaking news, viral news, खेतीबाड़ी, स्वास्थ्य.. सभी जानकारियों से जुड़े रहने के लिए हमारे whatsapp ग्रुप को जॉइन जरूर करें.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button