अभय सिंह चौटाला: भाजपा सरकार हर मोर्चे पर फेल, पूरी तरह से खो चुकी है जनता का विश्वास

अभय सिंह चौटाला: भाजपा ने युवाओं को बेरोजगारी के दलदल में धकेल दिया है और प्रदेश में कानून व्यवस्था का पूरी तरह से दिवालिया पिट चुका है

 

अभय सिंह चौटाला: हर रोज सरेआम हत्याएं, डकैती और लूट की घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है और भाजपा सरकार गूंगी, बहरी और अंधी बन कर बैठी है

 

अभय सिंह चौटाला: महामहिम राज्यपाल से मांग है कि प्रदेश की भाजपा सरकार को तुरंत बर्खास्त करके गवर्नर राज लागू किया जाए

 

अभय सिंह चौटाला: चंडीगढ़, 25 जून। इनेलो के प्रधान महासचिव अभय सिंह चौटाला ने कहा कि चाहे युवाओं को सरकारी नौकरी देने की बात हो या फिर कानून व्यवस्था की बात है भाजपा सरकार हर मोर्चे पर फेल साबित हो रही है।

 

भाजपा ने युवाओं को बेरोजगारी के दलदल में धकेल दिया है। केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है।

 

नीट की परीक्षा में धांधली के सबूत मिलने और सीबीआई द्वारा केस दर्ज करने के बाद भी पेपर को रद्द नहीं किया गया। इससे ऐसा प्रतीत होता है कि नीट के पेपर को लीक करने में सरकार में बैठे बड़े लोगों का हाथ है।

 

वहीं नेट की परीक्षा को बिना लिए ही रद्द कर दिया गया। इसके अलावा सुप्रीम कोर्ट ने सामाजिक-आर्थिक आधार पर दिए गए 5 नंबरों को खारिज कर दिया है जिसके कारण लाखों बच्चों के सरकारी नौकरी पाने की उम्मीदों पर पानी फिर गया है। इन सबसे यह निष्कर्ष निकलता है कि भाजपा सरकार की प्रदेश के युवाओं को सरकारी नौकरी देने की कोई मंशा नहीं है।

 

आज प्रदेश में कानून व्यवस्था का पूरी तरह से दिवालिया पिट चुका है। हररोज सरेआम हत्याएं, डकैती और लूट की घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है और भाजपा सरकार गूंगी, बहरी और अंधी बन कर बैठी है।

 

हमारी पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नफे सिंह राठी की सरेआम गोलियां मार कर हत्या कर दी गई जिसके असली दोषियों को आज तक पकड़ा नहीं गया है।

 

वहीं सोमवार को बदमाशों द्वारा इनेलो पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राम भगत गुप्ता के हिसार स्थित महेंद्रा गाडिय़ों के शो रूम पर सरेआम तीस से ज्यादा राउंड फायर किए गए और पांच करोड़ रूपए की रंगदारी मांगी गई।

 

हैरत की बात है कि बदमाशों के हौसले इतने बुलंद थे कि 100 मीटर पर पुलिस थाना होने के बावजूद भी उन्हें पुलिस का कोई डर नहीं था। इससे पहले भी प्रदेश में व्यापारियों से रंगदारी मांगने के लिए सरेआम गोलियां बरसाई जा चुकी हैं।

 

आज भाजपा सरकार पूरी तरह से जनता का विश्वास खो चुकी है। हमारी महामहिम राज्यपाल से मांग है कि प्रदेश की भाजपा सरकार को तुरंत बर्खास्त करके गवर्नर राज लागू किया जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button