Haryana News: मुख्यमंत्री ने चण्डीढ़ से नई दिल्ली वंदे भारत ट्रेन से किया सफर

Haryana News: बोले, प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में तीव्र विकास की गति से आगे बढ़ रहा देश

 

Haryana News: केन्द्रीय बजट का आमजन व गरीबों को मिलेगा लाभ – मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी

रमेश भार्गव 

Haryana News: हरियाणा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश तेज गति से विकास कर रहा है। अब देश उभरता भारत, मजबूत भारत व तेज गति का भारत बन रहा है। हर क्षेत्र में इन्फ्रास्ट्रैक्चर मजबूत किया गया है, ट्रेन नेटवर्क मजबूत होने से कुछ ही घंटों में वंदे भारत ट्रेन से चण्डीढ़ से दिल्ली पहुंच गया हूं।

 

Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने यह बात चण्डीगढ़ से दिल्ली के ट्रेन के सफर के बाद रेलवे स्टेशन, नई दिल्ली पर पत्रकारों से बातचीत में कही। इससे पहले मुख्यमंत्री ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर यात्रियों का अभिवादन स्वीकार किया और उनका कुशलक्षेम पूछा।

 

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी विकसित भारत के संकल्प के साथ काम कर रहे है। देश में आमजन को सुविधाएं तत्परता से मिलें, इसके लिए अनेक नये परकल्प शुरू किए गये हैं।

केन्द्रीय बजट पर मुख्यमंत्री ने कहा कि अमृत काल चल रहा है और प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में इन्फ्रास्टैक्चर मजबूत किया गया है।

उन्होंने कहा कि गरीब लोगों, मध्यम वर्ग को ज्यादा से ज्यादा सुविधाएं मिले इस दिशा में प्रधानमंत्री सतत प्रयास कर रहे हैं और यही कारण है कि आज आम नागरिक इन सुविधाओं का लाभ उठा रहा है।

मुख्यमंत्री ने एक सवाल के जवाब में कहा कि कांग्रेस के दस साल के शासनकाल और हमारे दस साल के शासनकाल का आंकलन जनता करेगी। भाजपा ने हरियाणा में विकास को नई गति दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button