Haryana Fasal MSP List: हरियाणा सीएम का बड़ा ऐलान , इन 10 और फसलों की न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदेगी सरकार

Haryana Fasal MSP List: नीचे देखे लिस्ट

Haryana Fasal MSP List: रविवार को भाजपा प्रदेश प्रवक्ता ने एक बयान जारी करते हुए कहा । रोहीला ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सैनी ने किसानों का कर्ज माफ करके ऐतिहासिक कदम उठाया है।

हरियाणा में किसानों को न सिर्फ ट्यूबवेल के नए कनेक्शन दिए जाएंगे बल्कि हरियाणा का किसान अब किसी भी कंपनी का तीन स्टार मोटर इस्तेमाल कर पाएगा। किसानों का 133 करोड़ 55 लाख का ऋण माफ किया गया।

बता दें कि भविष्य के लिए भी आबियाना खत्म हो गया है। इससे किसानों को प्रति वर्ष लगभग 54 करोड रुपए की राहत मिलेगी। साथ ही मुख्यमंत्री ने प्रदेश की सभी फसलों की खरीद न्यूनतम समर्थन मूल्य पर करने की भी घोषणा की।

Haryana Fasal MSP List: एक और बड़ी सौगत के साथ अब ट्रांसफार्मर बदले जाने पर खर्चा किसानों से नहीं लिया जाएगा, सरकार ट्रांसफार्मर लगाएगी। किसानों के फसल खराबे की 137 करोड़ की मुआवजा राशि अगले सप्ताह दी जाएगी।

प्रदेश को खुशहाल बनाने के लिए मुख्यमंत्री नायब सैनी ऐसे ऐतिहासिक फैसले ले रहे हैं। हर वर्ग का भला करने की नियत से आज अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं लागू की जा रही हैं।

Haryana Fasal MSP List
Haryana Fasal MSP List

हरियाणा सरकार द्वारा 14 फसलों की खरीद न्यूनतम समर्थन मूल्य पर की जा रही है। अब हरियाणा की अन्य सभी फसलें न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदी जाएंगी।

मुख्यमंत्री ने जिला रोहतक, नूंह, फतेहाबाद और सिरसा में 2023 से पहले आपदा में फसलों को हुए नुकसान की मुआवजा की लंबित 137 करोड़ रुपए की राशि का भुगतान करने की घोषणा करते हुए कहा कि एक हफ्ते में यह राशि सम्बंधित किसानों को उपायुक्तों द्वारा दे दी जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button