Sirsa History: मैं सिरसा हूं। कभी राजा सारस का शहर था। भारत के प्राचीन शहरों में से एक। जानिए सिरसा का इतिहास

Sirsa History: यहा देखे हरियाणा के सिरसा जिले का इतिहास

Sirsa History: बाबा सरसाईनाथ की नगरी। सरस्वती नगर। शैरिष्क भी कभी नाम था। शारस्व ऋषि ने भी यहां तप किया। श्री गुरुनानक देव के चरण भी पड़े। मैं वो नगर जहां बाबा सरसाईनाथ ने शाहजहां के बेटे को जीवनदान दिया।

अंतरजाल पर आप मुझे खोजते हैं। अंतरजाल पर विवादों की फेहरिस्त आपके सामने आ जाती है। मैं विवादों का नहीं रिकॉर्डों का शहर हूं। खेती से लेकर खेल।

धर्म से लेकर राजनीति में। प्रदेश में चालीस प्रतिशत नरमा का उत्पादन मेरे यहां होता है। हरियाणा में सबसे अधिक 27 हजार एकड़ में किन्नू के बाग हैं। देश में गेहूं उत्पादन में दस अग्रणी जिलों मे मेरा नाम है।

Sirsa History: सबसे अधिक 150 गौशालाएं मेरे यहां हैं।

रक्तदान, नेत्रदान में अव्वल। आजादी की संग्राम में यहां के वीरों ने शहादत दी। इसी धरती पर पृथ्वीराज चौहान और मोहम्मद गोरी की जंग हुई।

Sirsa History: 1837 से लेकर 1884 तक अंग्रेजी हकूमत में भी जिला था।

तब मेरी सीमा फतेहाबाद से लेकर पंजाब का फाजिल्का तक फैली थी। सिरसा नगर का इतिहास बहुत प्राचीन है। सरस्वती नदी के तट र बसा होने के कारण बहुत समय पहले सिरसा का नाम सरस्वती नगर था।

Sirsa History: महाभारत में इसका उल्लेख शैरिष्क नाम से है

जनश्रुति के अनुसार हजारों साल पहले अपने वनवास काल के समय में पांच पांडवों में से नकूल और सहदेव ने यहां पर वनवास काटा। 1173 में राजा सारस के वंशव पालवंशीय राजा कुंवरपाल सरस्वती नगर पर शासन करते थे।

हजारों वर्ष पहले इस इलाके में जंगल ही जंगल थे और इसे कुरु प्रदेश के नाम से जाना जाता था। उसके बाद यह नगर तबाह हो गया। साल 1838 में आधुनिक सिरसा नगर को बसाया गया। जयपुर के तत्कालीन अधीक्षक मेजर जनरल थोरस्वी ने इस नगर की नींव रखी।

गुलाबी नगरी की तर्ज पर इसे बसाया गया। आठ बाजार और चार चौराहें बनाए गए हैं। प्रत्येक चौराहें पर एक बावड़ी बनाई गई।

पानी के लिए बावडिय़ों के अलावा तालाब बनाए गए। 1173 ईसवी में राजा कुंवरपाल ने आक्रामणकारियों से बचने के लिए एक विशाल किला बनाया। आज यह किला थेहड़ के रूप में वजूद में है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button