Haryana News: हरियाणा में इन तीन सीटों पर सपा की कांग्रेस से बनी बात

Haryana News: अखिलेश यादव ने भेज दी लिस्ट

Haryana News: समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए तीन सीटों की सूची कांग्रेस आलाकमान को भेज दी

सपा अध्यक्ष ने आईएनडीआईए गठबंधन के लिए त्याग करते हुए हरियाणा विधानसभा चुनाव में दो से चार सीटों पर चुनाव लड़ने का इशारा किया था। तीन सीटों में पलवल जिले की हथीन चरखी दादरी की दादरी और गुड़गांव की सोहना विधानसभा सीटें शामिल हैं।

  • सपा की हरियाणा यूनिट ने जाट, यादव और मुस्लिम बहुल 12 सीटों पर चुनाव लड़ने का प्रस्ताव दिया था
  • सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कांग्रेस आलाकमान को भेजी सूची
  • पूर्व एमएलसी संजय लाठर के बेटे को भी मिल सकता है टिकट

लखनऊ। लोकसभा सदस्यों की संख्या के लिहाज से देश की तीसरी बड़ी पार्टी बनकर उभरी समाजवादी पार्टी को उसके मुखिया अखिलेश यादव अब राष्ट्रीय दर्जा दिलाने के मिशन में जुट गए हैं। उन्होंने हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए तीन सीटें तय करते हुए शनिवार को संबंधित सूची कांग्रेस आलाकमान को भेज दी है।

Haryana News: अखिलेश यादव ने किया था इशारा

रविवार को तीनों सीटों पर चुनाव लड़ने की घोषणा हो सकती है। सपा अध्यक्ष ने आईएनडीआईए गठबंधन के लिए त्याग करते हुए हरियाणा विधानसभा चुनाव में दो से चार सीटों पर चुनाव लड़ने का इशारा कर दिया था। इससे पहले सपा की हरियाणा यूनिट ने जाट, यादव और मुस्लिम बहुल 12 सीटों पर चुनाव लड़ने का प्रस्ताव दिया था।

हालांकि, गठबंधन में कांग्रेस इतनी सीटें सपा को देने के पक्ष में नहीं थी। इस पर अखिलेश ने हरियाणा में सपा के प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह भाटी, पूर्व एमएलसी संजय लाठर और राव विजेंदर की कमेटी बनाकर तीन सीटों के नाम मांगे थे।

कमेटी ने शनिवार को लखनऊ में सपा अध्यक्ष को जिन तीन सीटों के नाम सौंपे, उनमें पलवल जिले की हथीन, चरखी दादरी की दादरी और गुड़गांव की सोहना विधानसभा सीटें शामिल हैं।

Haryana News: हथीन सीट पर आदित्य लाठर को टिकट

भाटी का कहना है कि हथीन सीट पर करीब 85 हजार मुस्लिम, 45 से 50 हजार जाट, पांच हजार यादव और लगभग 20 हजार राजपूत मतदाता हैं। यहां से सपा जाट समुदाय के पूर्व एमएलसी संजय लाठर के बेटे आदित्य लाठर को टिकट दे सकती है।

वर्ष 2019 के विधानसभा चुनाव में यहां भाजपा के प्रवीण डागर को 46,744 और कांग्रेस के मो. इजराइल को 43,857 वोट मिले थे। बसपा के तयूब हुसैन उर्फ नजीर अहमद को 35,233 वोट मिले थे और कांग्रेस 2,887 वोट से यह सीट हार गई थी। वर्ष 2014 के चुनाव में भी बसपा को 31,214 वोट मिले थे। सपा की नजर बसपा के इसी वोट बैंक पर है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button