Agriculture Subsidy Scheme: ट्रैक्टर पर मिलेगी 80 प्रतिशत सब्सिडी, कृषि यंत्रो पर भी मिलेगा अनुदान
Agriculture Subsidy Scheme
Agriculture Subsidy Scheme: किसानों की सहूलियत और खेती को प्रोत्साहन देने के लिए राज्य सरकार ने एक नई योजना की शुरुआत की है, जिसके तहत कृषि उपकरण बैंक की स्थापना की जाएगी.
इस योजना के अंतर्गत व्यक्तिगत और समूह आधारित किसानों को कृषि यंत्रों और मशीनों पर 80% तक अनुदान दिया जाएगा.
योजना का संचालन कृषि, पशुपालन और सहकारिता विभाग द्वारा किया जा रहा है.
जिला कृषि संरक्षण पदाधिकारी हिमांशु कुमार ने जानकारी दी कि यह पहल राष्ट्रीय कृषि विकास योजना (RKVY) के तहत लागू की जा रही है.
इसके अंतर्गत जिले में 10 ग्राम स्तरीय कृषि उपकरण बैंक स्थापित किए जाएंगे, जिसकी प्रत्येक इकाई की लागत 10 लाख रुपये होगी. इस लागत पर 80 प्रतिशत यानी अधिकतम 8 लाख रुपये अनुदान के रूप में दिए जाएंगे.
230 से अधिक व्यक्तिगत यंत्रों पर सब्सिडी
इसके साथ ही लगभग 230 व्यक्तिगत कृषि यंत्र और मशीन उपकरण भी किसानों को अनुदान पर दिए जाएंगे. यह पहल खासकर उन किसानों को लक्षित करती है जो आधुनिक तकनीक की मदद से खेती में उत्पादकता बढ़ाना चाहते हैं.
आवेदन प्रक्रिया
इच्छुक लाभुकों को योजना का लाभ लेने के लिए पूर्ण रूप से भरा हुआ आवेदन पत्र जमा करना होगा, जिसे जिला कृषि पदाधिकारी, जिला सहकारिता पदाधिकारी, डीपीएम जेएसएलपीएस, डीडीएम नाबार्ड के माध्यम से या सीधे जिला संयुक्त कृषि कार्यालय में समर्पित किया जा सकता है.
कृषि उपकरण बैंक से क्या होंगे फायदे?
इस योजना से न केवल किसानों की लागत में कमी आएगी, बल्कि वे आधुनिक कृषि तकनीकों का उपयोग करके अधिक उत्पादन कर पाएंगे.
इसके अलावा, यह योजना महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में भी एक सशक्त कदम है.