Abhay Singh Chautala: चुनावी थकान मिटाने के लिए अभय सिंह चौटाला ने पूरा दिन पोते उधम सिंह के साथ बिताया

Abhay Singh Chautala: चुनावी थकान मिटाने के लिए अभय सिंह चौटाला ने रविवार को पूरा दिन पोते उधम सिंह के साथ बिताया तो वहीं चौ ओम प्रकाश चौटाला ने तेजा खेड़ा फार्म पर किया आराम

Abhay Singh Chautala: बहन मायावती और आकाश आनंद का किया धन्यवादः

कहा उनके द्वारा किए गए प्रचार का बहुत बड़ा लाभ गठबंधन को हुआ है और सर्वसमाज सहित दलित समाज ने पूरी निष्ठा से गठबंधन को अपना वोट दिया

Abhay Singh Chautala ने इनेलो और बसपा के कार्यकार्ताओं और पार्टी पदाधिकारियों की भी पीठ थपथपाईः

कहा कि सभी ने कड़ी मेहनत की है और उन्हें इनेलो और बसपा के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों पर नाज है

चुनाव प्रचार में इनेलो बसपा गठबंधन ने उठाए लोकहित के मुद्दे, भाजपा और कांग्रेस ने की जात पात और भेदभाव की राजनीति: अभय सिंह चौटाला

चंडीगढ़, 6 अक्टूबर। इनेलो के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव Abhay Singh Chautala ने चुनाव के दौरान की गई भाग दौड़ के बाद थकान मिटाने के लिए रविवार को सिरसा स्थित अपने निवास पर पूरा दिन अपने पोते उधम सिंह के साथ समय बिताया।

उन्होंने कहा कि वे स्वतंत्रता सेनानी सरदार उधम सिंह से बेहद प्रभावित रहें हैं इसलिए अपने पोते का नाम उधम सिंह रखा और चाहते हैं कि उनका पौता भी बड़ा होकर उधम सिंह के नक्शे कदम पर चलते हुए देश पूरे खानदान का नाम रोशन करे। वहीं इनेलो सुप्रीमो एवं पूर्व मुख्यमंत्री चौ ओम प्रकाश चौटाला ने तेजा खेड़ा फार्म पर आराम किया।

Abhay Singh Chautala ने कहा कि अब चुनावी शोर खत्म हुआ, लोगों ने अपना मत ईवीएम में डाल दिया है, अब निर्णय मंगलवार 8 अक्टूबर को आएगा। उन्होंने एग्जिट पोल पर कहा कि इनके आँकड़े हमेशा ग़लत रहे हैं और अबकी बार फिर से ग़लत साबित होंगे।

चुनावी नतीजों पर बड़े विश्वास से कहा कि चुनाव परिणाम इनेलो बसपा गठबंधन के पक्ष में आएंगे, हरियाणा में भाजपा और कांग्रेस को पूर्ण बहुमत नहीं मिलेगा और सत्ता बनाने में हम किंग की भूमिका में होंगे।

विधानसभा चुनाव में प्रचार के दौरान सिर्फ इनेलो बसपा गठबंधन ने ही लोकहित के मुदृदों को उठाया जबकि भाजपा और कांग्रेस तो जात पात और भेदभाव की राजनीति में उलझ कर रह गए थे।

बसपा सुप्रीमो बहन कुमारी मायावती और बसपा के राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनंद का धन्यवाद करते हुए अभय चौटाला ने कहा कि बहन मायावती और आकाश आनंद द्वारा किए गए प्रचार का बहुत बड़ा लाभ गठबंधन को हुआ है और सर्वसमाज सहित दलित समाज ने पूरी निष्ठा से गठबंधन को अपना वोट दिया है।

वहीं Abhay Singh Chautala ने INLD और BSP के कार्यकार्ताओं और पार्टी पदाधिकारियों की भी पीठ थपथपाते हुए कहा कि इन्होंने कड़ी मेहनत की है और उन्हें इनेलो और बसपा के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों पर नाज है। उन्होंने कहा कि इनेलो बसपा गठबंधन की सरकार बनने पर चुनावी वादों को पहली कलम से पूरा करके एक मिसाल बनाएंगे।

Join WhatsApp Join Group
Like Facebook Page Like Page

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button