Barmer News: कारगिल विजय दिवस पर ट्रैक्टरों-बुलट पर निकाली तिरंगा वाहन रैली: फूल बरसाकर किया स्वागत, देशभक्ति के गीतों से गूंजा बाड़मेर शहर..!!

Barmer News: वाहन रैली का शहीद की वीरांगना ने तिरंगा दिखाकर रवाना किया।

रमेश भार्गव

Barmer News: कारगिल विजय दिवस की 25वीं वर्षगांठ पर गुरुवार को सीमाजन कल्याण समिति और थार के वीर संस्थान की ओर से जिला मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान से तिरंगा वाहन रैली निकाली गई। रैली में थार गाड़ियां, ट्रैक्टर, बुलेट बाइक शामिल हुई। देशभक्ति गीतों की धून के साथ रैली शहर मुख्य मार्गों से निकली। इस दौरान युवा हाथों में तिरंगा लिए साथ चले। रैली का समापन सिणधरी सर्किल शहीद स्मारक पहुंचकर हुआ।

Barmer News: रैली में थार जीप, ट्रैक्टर, बुलेट लेकर युवा शामिल हुए।

शहीद भीखाराम की वीरांगना भंवरी का कहना है कि मेरी पति 1999 में ऑपरेशन विजय में शहीद हुए थे। 25 दिन तक कैद करके रखा था। उनके सारे शरीर के अंग भंग कर दिए थे। लेकिन मुझे गर्व है की मैं शहीद की पत्नी हूं। मैं मेरे बेटे को भी यह शिक्षा देती हूं की देश सेवा सबसे पहले है। कारगिल विजय दिवस पर तिरंगा रैली सभी को निकालनी चाहिए। यह हमारे भारत का महत्त्वपूर्ण दिन है। इस दिन लोगों में जोश और जज्बा अंदर से होना चाहिए।

Barmer News: भंवरी ने कहा की पत्नी के लिए तो पति सब कुछ होता है, लेकिन हमारे साथ पूरा देश है। वे देश के लिए शहीद हुए है। उनको देख लगता है हमारी जिंदगी कुछ भी नहीं है। हम हंसते हंसते गुजार देंगे।

सीमाजन कल्याण समिति के जिला प्रचार प्रमुख रघुवीर सिंह तामलोर ने बताया- सीमाजन कल्याण समिति और थार के वीर संस्थान की ओर से तिरंगा वाहन रैली निकाली गई है। रैली में नवीन ट्रैक्टर से 25 ट्रैक्टर, 50 बुलेट बाइक शामिल हुई। सबसे आगे डीजे और फिर बीएसएफ के वाहन रहे। इस तिरंगा रैली को युवा उद्यमी जोगेंद्र सिंह चौहान, सीमाजन कल्याण समिति के प्रदेश मंत्री सुरेश चौधरी, सृजन फाउंडेशन की संयोजक इंदु तोमर, जिलाध्यक्ष मोतीराम हेगड़े, प्रदेश कार्य समिति सदस्य अम्बालाल जोशी ने तिरंगा झंडा दिखाकर रवाना किया।

Barmer News: रैली का जगह-जगह फूल बरसाकर किया स्वागत

तिरंगा वाहन रैली का शहर के हाई स्कूल से रवाना होकर रॉय कॉलोनी, किसान बोर्डिंग, कलेक्टर बंगला, रॉय कॉलोनी रोड, तनसिंह सर्किल, गांधी चौक, मुख्य बाजार होते हुए सिणधरी सर्किल शहीद स्मारक पर सम्पन्न हुई। इस दौरान जगह-जगह रैली का फूल बरसाकर स्वागत किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button