Haryana : हरियाणा में दिवाली से पहले इन कर्मचारियों की निकली लॉटरी, कंपनी के मालिक ने बांटी कार

यहां एक दवा कंपनी के मालिक ने अपने कर्मचारियों को 15 कारें दिवाली गिफ्ट में दी हैं।

Haryana : ज्यादातर निजी कंपनियां नुकसान का हवाला देकर न केवल कर्मचारियों का इंक्रीमेंट रोक लेती हैं, बल्कि दिवाली बोनस (Diwali Bonus) देने में भी आनाकानी करते हैं। इससे कर्मचारियों की परफॉरमेंस पर नेगेटिव असर पड़ता है। अब दिवाली नजदीक आ रही है, लिहाजा कर्मचारियों के बीच अभी से दिवाली बोनस को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी होंगी।

इन कर्मचारियों की उम्मीद उनकी कंपनी पूरा करती है या नहीं, यह तो बाद में वे स्वयं जान जाएंगे, लेकिन हरियाणा के पंचकूला से एक बेहद चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है।

यहां एक दवा कंपनी के मालिक ने अपने कर्मचारियों को 15 कारें दिवाली गिफ्ट में दी हैं। कार केवल उन्हीं कर्मचारियों को दी गई है, जिनके बेहतर प्रदर्शन के चलते कंपनी को मुनाफा हुआ है।

पंचकूला इंडस्ट्रियल एरिया स्थित फार्मा कंपनी मिट्सकाइंड ने अपने स्टार एम्पलाइज को 13 टाटा पंच और 2 मारुति कार दिवाली गिफ्ट के रूप में दी है। यह उपहार पाने वाले कर्मचारी जहां खुश हैं, वहीं दूसरे कर्मचारियों के लिए भी कड़ी मेहनत कर कंपनी को ऊंचाई पर जाने के लिए प्रेरित होंगे।

बॉस ने अपने कर्मचारियों को सेलिब्रिटी बताया

खबरों की मानें, तो मिट्सकाइंड हेल्थकेयर के मालिक एमके भाटिया ने अपने कर्मचारियों को सेलिब्रिटी बताया है। उन्होंने कहा कि यह उनकी कड़ी मेहनत और लगन से कार्य करने का इनाम है। अभी 15 स्टार परफॉर्मर्स को कार गिफ्ट की हैं।

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि अपने सेलिब्रिटीज को पहले कार गिफ्ट में देने का प्लान नहीं किया था, यह जो हुआ है, वो संयोगवश हुआ। उन्होंने कहा कि हम चाहेंगे कि कंपनी इतने ऊंचे मुकाम पर पहुंच जाए। ताकि हर कर्मचारी को ऐसा बड़ा गिफ्ट दिया जा सके।’

 

 

Join WhatsApp Join Group
Like Facebook Page Like Page

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button