Big Breaking: हिंसक प्रदर्शन, गाड़ियों में आग लगाई, धारा-144 लागू

Big Breaking News today udyapur

Big Breaking: उदयपुर में 2 छात्रों के झगड़े के बाद बवाल:कई जगह हिंसक प्रदर्शन, गाड़ियों में आग लगाई, मॉल में तोड़फोड़-पथराव; धारा-144 लागू..!!

Big Breaking: उदयपुर में छात्रों के झगड़े के बाद आक्रोशित लोगों ने गाड़ियों में आग लगा दी। वहीं महाराणा भूपाल (एमबी) हॉस्पिटल के बाहर भारी भीड़ जमा हो गई।

उदयपुर में शुक्रवार (16 अगस्त) को सरकारी स्कूल के दो स्टूडेंट के झगड़े के कारण तनाव हो गया। लोगों ने शॉपिंग मॉल में तोड़फोड़ की और पथराव किया। एक गैरेज में खड़ी कारों को आग भी लगा दी। पुलिस ने लाठीचार्ज कर प्रदर्शनकारियों को खदेड़ा। कलेक्टर अरविंद पोसवाल ने धारा-144 लागू कर दी। दोनों स्टूडेंट अलग-अलग धर्मों के हैं।

घटना सूरजपोल थाना क्षेत्र में सुबह 10:30 बजे की है। राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल भटि्टयानी चौहट्‌टा में एक स्टूडेंट ने दूसरे छात्र को चाकू से हमला कर घायल कर दिया। घायल स्टूडेंट को टीचर महाराणा भूपाल (एमबी) हॉस्पिटल लेकर पहुंचे, जहां उसका इलाज चल रहा है।

घटना से आक्रोशित हिंदू संगठनों ने चेतक सर्किल, हाथीपोल, अश्विनी बाजार, बापू बाजार और घंटाघर एरिया की दुकानों को बंद करवा दिया। धीरे-धीरे घटना ने हिंसक रूप ले लिया। एहतियात के तौर पर पुलिस के जवान तैनात हैं। कलेक्टर अरविंद पोसवाल ने बताया- हमला कर फरार हुए नाबालिग छात्र को हिरासत में लेकर उसके पिता को गिरफ्तार किया गया है। पूरे मामले की जांच गंभीरता से की जाएगी।

महाराणा भूपाल (एमबी) हॉस्पिटल के बाहर मौजूद भीड़ को पुलिस ने खदेड़ा।

आक्रोशित लोगों ने गाड़ियों में आग लगा दी। शहर में जगह-जगह तोड़फोड़ की।

जहां कारों में आग लगाईं, उसके पास पेट्रोल पंप भी था।

आक्रोशित लोगों ने सरदारपुरा इलाके में एक गैरेज के बाहर खड़ी कारों में आग लगा दी। पुलिस ने लाठीचार्ज कर उन्हें खदेड़ा।

एक ही क्लास में पढ़ते हैं दोनों स्टूडेंट

जिला शिक्षा अधिकारी लोकेश भारती ने बताया- दोनों नाबालिग की उम्र करीब 15 साल है। दोनों एक ही क्लास में पढ़ते हैं। दोनों के बीच पहले क्या विवाद हुआ, इसके बारे में जानकारी नहीं है। जब लंच हुआ तो दोनों के बीच स्कूल के बाहर झगड़ा हुआ। इस झगड़े में एक स्टूडेंट ने दूसरे की जांघ में चाकू से दो-तीन वार कर घायल कर दिया। घायल स्टूडेंट चिल्लाने लगा तो टीचर दौड़कर बाहर आए।

घटना के बाद एमबी हॉस्पिटल पहुंचे घायल स्टूडेंट के परिजन।

बच्चे के परिजन को जब घटना की जानकारी मिली तो वे एमबी अस्पताल पहुंचे। यही नहीं, हिंदू संगठनों के लोगों ने हॉस्पिटल पहुंचकर नारेबाजी की और घटना को लेकर आक्रोश जताया। हॉस्पिटल में पुलिस का जाब्ता तैनात किया गया है।

दोनों पढ़ाई में अच्छे हैं, कभी झगड़ते नहीं देखा

प्रिंसिपल ईशा धर्मावत ने बताया- लंच के करीब 5 से 7 मिनट बाद अचानक स्कूल के बाहर से कुछ छात्र चिल्लाते हुए दौड़कर अंदर आए। मैंने तुरंत बाहर जाकर देखा तो हैरान रह गई। स्टूडेंट घायल अवस्था में था। मेरी स्कूटी पर बैठाकर स्टाफ ने उसे तुरंत हॉस्पिटल पहुंचाया। दोनों छात्र पढ़ाई में अच्छे हैं। इससे पहले दोनों को स्कूल में कभी झगड़ते हुए नहीं देखा, न ही सुना। इस तरह की घटना ने हमें भी चौंका दिया।

15 थानों का जाब्ता तैनात किया

उदयपुर एएसपी सिटी उमेश ओझा ने बताया कि शहर के लगभग सभी इलाकों में पुलिस बल तैनात है। इसमें शहर के करीब 15 थानों का जाब्ता लगाया है। पुलिस लाइन से भी अतिरिक्त जाब्ता क्षेत्रों में तैनात किया गया है। सभी पुलिस अफसर फील्ड में रहकर हर गतिविधि पर नजर बनाए हुए हैं। धारा 144 की पालना कराई जा रही है। लोगों से अपील है कि वे शांति बनाए रखें।

Big Breaking: घटना के बाद के हालात…

उदयपुर के अश्वनी बाजार में आक्रोशित लोगों ने लोडिंग वाहनों को आग के हवाले कर दिया।

तस्वीर उदयपुर के हाथीपोल बाजार की है, जिसे हिंदू संगठनों ने बंद करवा दिया। एएसपी उमेश ओझा के साथ कई पुलिस अधिकारी हाथीपोल पुलिस चौकी के बाहर तैनात हैं।

उदयपुर शहर के बापू बाजार में पहले कुछ दुकानें खुली थीं। लेकिन, हिंदू संगठनों के बढ़ते विरोध के बाद सभी दुकानों को बंद कर दिया गया है।

फोटो उदयपुर के चेतक सर्किल का है। घटना के बाद हिंदू संगठनों की ओर से दुकानें बंद करवाई गई हैं।

घटना की जानकारी मिलने के बाद उदयपुर सांसद डॉ. मन्नालाल रावत, शहर विधायक ताराचंद जैन और ग्रामीण विधायक फूलसिंह मीणा भी हॉस्पिटल पहुंचे।

घटना की जानकारी मिलने के बाद बड़ी संख्या में लोग एमबी हॉस्पिटल पहुंचे।

यह वह सरकारी स्कूल है, जहां पर दो स्टूडेंट के बीच झगड़ा हुआ था।

तस्वीर घटना स्थल की है। हमले के बाद बरामदे में खून फैल गया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button