home page

Big breaking News Haryana हुड्डा को लगेगा झटका डॉ रघुवीर कादयान बन सकते हैं नेता प्रतिपक्ष

 Big breaking news Haryana Hooda will get a shock, Dr Raghuveer Kadyan can become the leader of opposition

 | 
 डॉ रघुबीर कादियान हो सकते हैं नेता प्रतिपक्ष
Breaking News Haryana कांग्रेस हरियाणा विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष के लिए वरिष्ठ नेता व बेरी से विधायक रघुवीर सिंह कादयान को चुन सकती हैं 
मिली जानकारी के अनुसार डॉ कादयान को नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी दी जा सकती है 
लम्बे समय से कांग्रेस विधानसभा में अपना नेता प्रतिपक्ष नहीं बना पायी हैं अलग अलग खेमो में बंटी कांग्रेस के लिए नेता प्रतिपक्ष का चयन टेड़ी खीर बना हुआ हैं लगातार कई दौर की बैठके भी हो चुकी हैं 
लेकिन हरियाणा में हुड्डा खेमे का बड़ा डबदबा बना हुआ हैं खुद भूपेंद्र सिंह हुड्डा नेता प्रतिपक्ष बनना चाहते हैं या फिर वो किसी अपने सबसे करीबी को यें जिम्मेदारी दिलाने पर तुले हुए हैं 
हरियाणा में विधानसभा का चुनाव हुए लगभग 6 माह हो गए हैं ऐसे में सत्तासिनपार्टी भाजपा लगातार कांग्रेस पर निशाना साध रही हैं अब तक हरियाणा विधानसभा बिना विपक्षी नेता के चल रही हैं 
अगर डॉ रघुवीर कादयान को नेता प्रतिपक्ष बनाया जाता हैं हैं तो भूपेंद्र सिंह हुड्डा को यह बड़ा झटका होगा क्यों की Bhupinder singh Hooda खुद नेता प्रतिपक्ष बनना चाहते थे।
आईये जानते हैं कौन हैं डॉ रघुवीर सिंह कादयान 
डॉ. रघुवीर सिंह कादयान हरियाणा विधान सभा के बेरी विधानसभा क्षेत्र से छह बार विधायक (MLA) चुने गए हैं। वे भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता हैं और हरियाणा की राजनीति में एक प्रभावशाली व्यक्तित्व माने जाते हैं। उनका राजनीतिक सफर छात्र जीवन से शुरू हुआ और वे कई महत्वपूर्ण पदों पर रहे।
प्रमुख उपलब्धियाँ:
हरियाणा विधान सभा के अध्यक्ष (स्पीकर): 2005 से 2009 तक
प्रोटेम स्पीकर: 2019 में हरियाणा विधान सभा के प्रोटेम स्पीकर चुने गए।
चुनावी जीत:
1987: लोक दल के टिकट पर पहली बार बेरी से विधायक चुने गए।
2000, 2005, 2009, 2014, 2019: कांग्रेस के टिकट पर लगातार जीत हासिल की।
मंत्री पद: हरियाणा सरकार में मंत्री के रूप में कार्य किया। 1 मार्च 1990 को मेघम उपचुनाव के दौरान अत्याचारों और हत्या के विरोध में मंत्रालय से इस्तीफा दिया।
राजनीतिक गतिविधियाँ:
छात्र जीवन में हरियाणा छात्र संघ के अध्यक्ष रहे (1967-68 और 1968-69)।
पंजाब कृषि विश्वविद्यालय (PAU) के केंद्रीय छात्र संघ और पुस्तकालय सलाहकार समिति के सदस्य रहे।
बेरी क्षेत्र में बुनियादी ढांचे (सड़कें, बिजली, पानी) और किसानों के कल्याण के लिए कई परियोजनाओं को बढ़ावा दिया।
1995 में झज्जर में आई विनाशकारी बाढ़ के दौरान लोगों की मदद के लिए दिन-रात काम किया और राहत के लिए 1.5 लाख रुपये की सहायता वितरित की।
सामाजिक योगदान
डॉ. कादयान एक सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में भी सक्रिय रहे हैं। उन्होंने सामाजिक बुराइयों जैसे शराबखोरी और दहेज प्रथा के खिलाफ अभियान चलाया।
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp channel Join Now

Around the web

News Hub