Bjp candidate List: भाजपा ने जारी की उम्मीदवारों की पहली बड़ी सूची।

Bjp candidate List: भाजपा ने जारी की हरियाणा में उम्मीदवारों की पहली और बड़ी सूची पहली लिस्ट में सभी वर्गों को साधने की कोशिश नजर आई

Bjp candidate List: पहली लिस्ट में भाजपा ने 8 महिलाओं को उम्मीदवार बनाया है। महिला भाजपा की मजबूत वोटबैंक है।

पिछड़े वर्ग को इस चुनाव में भी उचित प्रतिनिधित्व का ध्यान रखते हुए भाजपा ने अपनी पहली ही लिस्ट में 14 टिकट पिछड़े समाज से आने वाले उम्मीदवारों को दिए हैं। जिसमें गुर्जर, यादव, कश्यप, कुम्हार, कंबोज और सैनी आदि सबको जगह मिली है।

इस लिस्ट में दलितों को भी उचित प्रतिनिधित्व मिले इसका भी विशेष ध्यान रखा गया है। भाजपा की पहली सूची में खासकर बाल्मिकी, धानुक, बावरिया और बाजीगर के साथ जाटव समाज को भी इस लिस्ट में प्राथमिकता दी गई है।

भाजपा ने बनिया, विश्नोई, ब्राह्मण, जाट, पंजाबी, सिख, राजपूत और जाट सिख को भी पहली पहली सूची में जगह दी है।

27 नये चेहरे भी भाजपा ने मैदान में उतारे हैं। युवाओं को भी टिकट की लिस्ट में मिली है जगह।

Bjp candidate List: भाजपा की पहली लिस्ट का जो जातिगत समीकरण है वह इस बात की तरफ इशारा करता है कि भाजपा ने विभिन्न समाज के छोटे-छोटे और वंचित समुदायों को प्रतिनिधित्व देने का प्रयास किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button