भाजपा नेता मनोज सोनी हरियाली तीज के पावन पर्व पर किया पोधारोपण

रावतसर नरेश सिगची

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी संकल्प “एक पौधा मां के नाम ” हमारे मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के आह्वान “हरियालो राजस्थान” अभियान के तहत आज हरियाली तीज के पावन पर्व पर रावतसर में सरकारी स्कूल में पोधारोपण कर बच्चों के साथ तीज उत्सव मनाया।

स्कूल में पौधरोपण व तीज उत्सव कार्यक्रम में बच्चों ने पूरे जोश व उत्साह के साथ भागीदार बने। भाजपा नेता मनोज सोनी ने बच्चो को संबोधित करते हुए कहा कि पेड़ों की कटाई और गिरते भू-जल स्तर से पर्यावरण असंतुलन का खतरा दिनों दिन बढ़ता जा रहा है।

रोपित पौधों की देखभाल की जिम्मेदारी हम सब की ली। मनोज सोनी ने कहा कि पिछली पीढ़ियों ने हमारे लिए बेहतर कार्य किया, हरा-भरा वातावरण हमें दिया, अब हमारा दायित्व बनता है कि अगली पीढ़ी को और ज्यादा सुंदर धरती बनाकर दें।

इसके लिए हमें ज्यादा से ज्यादा पौधे रोपित करने होंगे। उनकी सुरक्षा की देखभाल की जिम्मेदारी भी अच्छी तरह से लेनी होगी। हमारे क्षेत्र को हरा भरा बनाने के लिए इस वर्षा सीजन में ज्यादा से ज्यादा पौधे रोपित करने होंगें।

हरियाली तीज के पावन पर्व पर मनोज सोनी ने कहा कि हरियाली तीज महिलाओं बच्चियों के प्रमुख त्योहारों में से एक है। इसके लिए हफ्तों पहले से तैयारी करने लग जाते हैं।

महिला संगठनो की ओर से तीज महोत्सव के आयोजन होते रहे हैं, जिनमें तीज के झूलों के साथ ही विविध प्रतियोगिताओं, मनोरंजक खेल आदि होते रहे हैं इस बार ऐसे आयोजन जगह जगह पर हो रहे हैं।

घरों पर ही त्योहार मनाया जा रहा है। आस्था और प्रेम का यह उत्सव भगवान शिव और पार्वती को स्मर्पित है। इस मौके पर स्कूल प्रधाध्यापक आशा जी के साथ साथ स्कूल स्टाफ व बच्चें मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button