Delhi-Dehradun Expressway: जल्द शुरू होगा दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे, सुहाने सफर के साथ मिलेगा जंगल सफारी का मजा

NHAI के मुताबिक, जल्द काम पूरा कर लिया जाएगा और खोलने की तैयारी की जा रही है।

Delhi-Dehradun Expressway : Delhi-Dehradun के पहाड़ों के बीच सफर करने वाले लोगों के लिए खुशखबरी है। जल्द ही लोगों Delhi-Dehradun Expressway के खुलने वाला है जिससे आप खूबसूरत यात्रा का आनंद उठा सकते है। NHAI के मुताबिक, जल्द काम पूरा कर लिया जाएगा और खोलने की तैयारी की जा रही है।

Delhi से खेकड़ा तक 95 फीसदी निर्माण कार्य पूरा हो गया है, शेष दो और तीन खंड के निर्माण का कार्य तेजी से चल रहा है। यह Expressway बागपत में Eastern Peripheral और खेकड़ा Delhi-Saharanpur Expressway से जुड़ रहा है।

इसका पहला खंड Akshardham से लक्ष्मी नगर, गीता कॉलोनी, लोहे का पुल, शास्त्री पार्क न्यू उस्मानपुर, करतारनगर, खजूरी खास चौक, अंकुर विहार, शारदा सिटी, पावी पुश्ता (लोनी), मंडोला NBCC टाउनशिप से खेकड़ा तक है। तो आइये जानते हैं इस हाईटेक Expressway की खासियतें क्या-क्या हैं?

Delhi-Dehradun Expressway Delhi में करीब 14.5 KM ऊपरी यानी Elevated है। निर्माणाधीन Expressway को बागपत में ईस्टर्न पेरिफेरल Expressway से जुड़ने से लोगों को सफर करने में काफी आसानी होगी। वाहन चालक ईस्टर्न पेरिफेरल के साथ Meerut Expressway का भी इस्तेमाल कर सकेंगे।

Delhi-Dehradun Expressway पर यूपी के शहर (UP City on Delhi-Dehradun Expressway)
बागपत
बड़ौत
शामली
सहारनपुर
जिला रूट पर गांव
बागपत
कथा
पाली
कश्माबाद उर्फ दुभ्दा
मुकरमपुर
अचरजखेड़ा
लोहदा
हिलवारी
अलवालपुर
मुजफ्फरनगर
बिराल
कमरूद्दीन नगर
फुगना
राजपुर छाजपुर
शामली
कासमपुर
खानपुर
खियावाड़ी
केडी
सहारनपुर
बडुली नया गांव
हलगोया मुश्तकम
नैन्सोब मुश्तकम
जैनपुर मुश्तकम
रसूलपुर खेरी अहतमाल
Akshardham से बागपत तक काम पूरा

इधर, राष्ट्रीय Delhi से लोनी, सोनीपत और देहरादून जाने वाले लोगों के लिए जुलाई में ही राहत मिलने वाली थी। लेकिन, वह अब अगस्त तक बढ़कर पहुंच गई है। हालांकि, पहले चरण में 32 KM के दो स्ट्रेच Akshardham से लेकर बागपत के खेकड़ा तक चलने के लिए रेडी हैं।

इस Expressway के खुलने से Delhi से गाजियाबाद होते हुए बागपत जाने में आसानी होगी। पूरी तरह बनने के बाद Delhi से देहरादून पहुंचना बेहद सरल हो जाएगा।

विवरण चरण-1 चरण-2 चरण-3 चरण-4

मार्ग Akshardham से ईपीपी इंटरचेंज ईपीपी इंटरचेंज से सहारनपुर बाईपास सहारनपुर बाईपास से गणेशपुर गणेशपुर से देहरादून
लंबाई 32 KM. 118 KM. 40 KM 19.5 KM.
प्रकार ब्राउन ग्रीमफील्ड ब्राउन ब्राउन
लेन संख्या 12 (6 एक्सप्रेस) + (6 लोकल) 6 6 4 या 6
2.5 घंटे में Delhi से देहरादून

इधर, Akshardham से विकास मार्ग, आईएसबीटी, कश्मीरी गेट लिंक रोड (Kashmiri Gate Link Road) और सिग्नेचर ब्रिज (Signature Bridge) के रास्ते सीधे Expressway पर आना जाना किया जा सकता है। इससे रोजाना एक से डेढ़ लाख वाहनों का दबाव कम होने की गुंजाइश है।

NHAI ने कहा है कि अभी पहले चरण के दो स्ट्रेच ही खोले जाएंगे, लेकिन नबंबर से दिसंबर माह के बीच देहरादून तक इसका निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा। उद्घाटन के बाद Delhi से देहरादून का सफर महज ढाई घंटे में पूरा होगा।

Delhi-Dehradun Expressway पर पुलों की संख्या

Delhi-Dehradun Expressway का 12 KM हिस्सा Elevated है। इसमें दो हाथी अंडरपास, 6 पशु अंडरपास, दो बड़े पुल और 13 छोटे पुल बनाए जा रहे हैं। उधर, देहरादून के 16 KM हिस्से को निर्माण करने के लिए करीब 7500 पेड़ काटे गए, लेकिन उसके इतर भरपाई करने के लिए यूपी और उत्तराखंड क्षेत्र में 1,70,000 पेड़ लगाए जाने का दावा किया है।

Expressway का नाम Delhi-Dehradun Expressway
Expressway की लंबाई 210 KM.
परियोजना की लागत 13000 करोड़
लेन संख्या 6
शुरुआती प्वाइंट Akshardham
अंतिम प्वाइंट देहरादून
यात्रा का समय 2:30 घंटे
निर्माणकर्ता कंपनी NHAI
Expressway पर अंडरपास 8
पुल की संख्या 2 बड़े 13 छाेटे
कार्य पूरा होने की तिथि 2025

टोल रेट

Delhi-Dehradun Expressway पर टोल दरों की कीमत अभी तय नहीं है। नॉर्मल रूप से NHAI 2 रुपये 75 पैसे के हिसाब से टोल की वसूली करता है, लेकिन प्रोजेक्ट की लागत अधिक होने से टोल की दरें भी सामान्य से कुछ अधिक हो सकती हैं। जानकारी के मुताबिक, इस Expressway पर 2 टोल प्लाजा स्थापित किए जाएंगे, जिनमें लोनी बॉर्डर (Loni Border) में एक बनकर तैयार है और दूसरा देहरादून में बनाया जाएगा।

वाइल्ड लाइफ कॉरिडोर के बीच होगा सफर

Delhi-Dehradun Expressway राजाजी नेशनल पार्क से होकर गुजर रहा है। इस जंगल सफारी में खूंखार जानवर रहते हैं। इसके 20 KM. हिस्से को फिलहाल तैयार कर लिया गया है। NHAI ने जंगल के 12 KM का Elevated हिस्सा बनाया है और बीच में 2 KM की टनल बनाकर तैयार कर ली है। ताकि, हाथी सहित बड़े और छोटे जंगली जानवर निकल सकेंगे। 12 KM. का पूरा एक वाइल्ड लाइफ कॉरिडोर बनाया गया है। साथ ही हिल्ली सेक्शन पर गार्डर लॉन्चिंग का काम हो रहा है। हिली सेक्शन में क्रॉस बैरियर पेंट किए जा चुके हैं।

Delhi-Dehradun Expressway की लागत

Delhi-Dehradun Expressway की लंबाई 210 KM है। इसकी लागत 13000 करोड़ रुपये है। इससे Delhi, बागपत, मुजफ्फरनगर, शामली और सहारनपुर शहर जुड़ते हैं। उम्मीद है कि इसके खुलने से रोजाना 20 हजार से 30 हजार वाहन रोजाना सफर करेंगे। पहले इस परियोजना को पूरा करने की अवधि 2024 रखी गई थी, लेकिन अब इस अंतिम डेडलाइन 2025 तक बढ़ा दी गई है।

Join WhatsApp Join Group
Like Facebook Page Like Page

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button