Election Exit Poll: हरियाणा विधानसभा की 90 सीटों पर मीडिया समूहों का अपना एक्जिट पोल।

Election Exit Poll:हरियाणा विधानसभा की 90 सीटों के लिए मतदान संपन्न होने के बाद शनिवार को मीडिया समूहों ने अपना एक्जिट पोल जारी किया।

Election Exit Poll: ज्यादातर एक्जिट पोल के अनुमानों में हरियाणा में कांग्रेस की बड़े बहुमत के साथ सरकार बनने की संभावना है।

जम्मू कश्मीर में भी ज्यादातर एक्जिट पोल कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस के गठबंधन को बढ़त बताई गई है। कम से कम दो एक्जिट पोल्स में कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस की अपने दम पर सरकार बनने का अनुमान जाहिर किया गया है।

गौरतलब है कि इस साल लोकसभा चुनाव में तमाम मीडिया समूहों और एक्जिट पोल करने वाली एजेंसियों के अनुमान बुरी तरह से फेल हुए थे।

ज्यादातर अनुमानों में भाजपा को तीन सौ से ऊपर सीट बताई जा रही थी और कई एजेंसियों ने चार सौ से ऊपर सीट भी दी थी। लेकिन भाजपा को 240 सीटें मिलीं। संभवतः उस झटके की वजह से हरियाणा और जम्मू कश्मीर के चुनाव के बाद ज्यादातर बड़ी एजेंसिया एक्जिट पोल से दूर रहीं।

बड़ी एजेंसियों में सी वोटर ने एक्जिट पोल किया, जिसे इंडिया टुडे समूह ने प्रसारित किया। इसके अलावा ‘दैनिक भास्कर’ ने अपने रिपोर्टर्स की फीडबैक के आधार पर अपना अनुमान जारी किया। सबने बड़ी सावधानी से आंकड़े जारी किए। हिंदी अखबार ‘दैनिक भास्कर’ के रिपोर्ट्स के मुताबिक हरियाणा में कांग्रेस पार्टी को 44 से 54 सीट मिलेगी।

राज्य में बहुमत का आंकड़ा 46 सीट का है। इसके मुताबिक भाजपा को 19 से 29 सीटें मिलेंगी। ‘दैनिक भास्कर’ के मुताबिक इनेलो व बसपा को एक से पांच और निर्दलीय व अन्य को चार से नौ सीटें मिल सकती हैं। जम्मू कश्मीर को लेकर ‘दैनिक भास्कर’ का अनुमान है कि कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस गठबंधन को 35 से 40 सीट मिल सकती है।

भाजपा को 20 से 25, पीडीपी को चार से सात, निर्दलीय को नौ से 12, इंजीनियर राशिद की अवामी इत्तेहाद पार्टी को दो से तीन और अन्य को दो से चार सीटें मिल सकती हैं। राज्य में बहुमत का आंकड़ा 46 सीट का है। इंडिया टुडे और सी वोटर ने हरियाणा में कांग्रेस को 50 से 58 सीट मिलने का अनुमान जताया है।

इसके मुताबिक भाजपा को 20 से 28 सीटें मिलेंगी। सी वोटर ने अन्य को 10 से 14 सीटें मिलने का अनुमान जताया है। एक्सिस माई इंडिया ने कांग्रेस को 59 और भाजपा को 21 सीट मिलने का अनुमान जताया है। संभवतः पहली बार सर्वे करने वाली एजेंसी ध्रुव रिसर्च ने हरियाणा में कांग्रेस को 50 से 64 सीट मिलने का अनुमान जताया है।

इसने भाजपा को 22 से 32 सीटें मिलने की बात कही है। इंडिया टुडे और सी वोटर के मुताबिक जम्मू कश्मीर में कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस को 40 से 48 सीट मिल सकती है और भाजपा 27 से 32 सीट पर रह सकती है। इसके मुताबिक पीडीपी को छह से 12 और अन्य को छह से 11 सीटें मिलेंगी।

लोकसभा चुनाव में सबसे बुरी तरह से फेल हुई एक्सिस माई इंडिया के मुताबिक कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस को 35 से 45, भाजपा को 24 से 34, पीडीपी को चार से छह और अन्य को आठ से 23 सीटें मिल सकती हैं।

पीपुल्स पल्स के सर्वे में कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस को 46 से 50 यानी पूर्ण बहुमत से ज्यादा सीट मिलने का अनुमान जाहिर किया गया है। इसने भाजपा को 22 से 32 सीटें मिलने की बात कही है।

इंडिया टुडे और सी वोटर के मुताबिक जम्मू कश्मीर में कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस को 40 से 48 सीट मिल सकती है और भाजपा 27 से 32 सीट पर रह सकती है। इसके मुताबिक पीडीपी को छह से 12 और अन्य को छह से 11 सीटें मिलेंगी।

लोकसभा चुनाव में सबसे बुरी तरह से फेल हुई एक्सिस माई इंडिया के मुताबिक कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस को 35 से 45, भाजपा को 24 से 34, पीडीपी को चार से छह और अन्य को आठ से 23 सीटें मिल सकती हैं।

पीपुल्स पल्स के सर्वे में कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस को 46 से 50 यानी पूर्ण बहुमत से ज्यादा सीट मिलने का अनुमान जाहिर किया गया है। इसमें भाजपा को 23 से 27 सीटें दी हैं।

अगर पोल ऑफ द पोल्स की बात करें यानी सभी एक्जिट पोल के अनुमान का औसत निकालें तो हरियाणा में कांग्रेस को 57 और भाजपा को 25 सीटें मिलेंगी। अन्य के खाते में आठ सीटें जाएंगी। इसी तरह जम्मू कश्मीर में पोल ऑफ द पोल्स के मुताबिक कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस को 39 और भाजपा को 26 सीटें मिलेंगी।

पीडीपी के खाते में 12 और अन्य के खाते में 11 सीटें जाएंगी। इसके हिसाब से जम्मू कश्मीर में त्रिशंकु विधानसभा बनेगी लेकिन कांग्रेस, नेशनल कॉन्फ्रेंस और पीडीपी मिल कर सरकार बना सकते हैं।

Join WhatsApp Join Group
Like Facebook Page Like Page

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button