home page

हरियाणा में पूर्व CM हुड्‌डा पुलिस हिरासत में

 | 

 सांसद बेटे-कांग्रेस अध्यक्ष को भी थाने ले गई; चंडीगढ़ में ED के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे .

  हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। उनके साथ कांग्रेस अध्यक्ष चौधरी उदयभान, सांसद दीपेंद्र हुड्डा और कई कांग्रेस विधायकों को भी पुलिस उठा ले गई।
ये सभी गुरुवार को कांग्रेस नेताओं के खिलाफ ED की कार्रवाई को लेकर चंडीगढ़ में प्रदर्शन कर रहे थे।
हिरासत में लेने के बाद पुलिस इन्हें वैन से सेक्टर-3 के थाने ले गई। हालांकि, थाने में कुछ देर बैठाने के बाद इन्हें छोड़ दिया गया। इनके साथ कांग्रेस की कई महिला नेता और कार्यकर्ता भी थे।
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp channel Join Now

Around the web