Haryana Assembly Election 2024: 20,629 पोलिंग बूथों की मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन किया जा चुका

Haryana Assembly Election 2024:27 अगस्त को प्रदेश के 20,629 पोलिंग बूथों की मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन किया जा चुका है।

Haryana Assembly Election 2024: हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री पंकज अग्रवाल ने बताया कि हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए 27 अगस्त को प्रदेश की 90 विधानसभा क्षेत्रों के सभी 20,629 पोलिंग बूथों की मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन किया जा चुका है।

उन्होंने बताया कि प्रदेश में 2 अगस्त, 2024 को प्रारंभिक सूची में 2,01,61,950 मतदाता थे। जिसमें 27 अगस्त को प्रकाशित अंतिम सूची में 2,35,804 नए मतदाता जुड़े और 1,72,796 मतदाता सूची से हटा दिये हैं।

अर्थात द्वितीय संक्षिप्त पुनर्निरीक्षण के दौरान कुल 63,008 मतदाता सूची में जुड़े।

श्री पंकज अग्रवाल ने बताया कि मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन पर प्रदेश में 2,02,24,958 वोटर अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे, जिसमें से 1,07,11,926 पुरूष, 95,12,574 महिलाएं और थर्ड जेंडर 458 मतदाता हैं।

Haryana Assembly Election 2024: उन्होंने बताया कि 18 से 19 आयु वर्ग के 5,01,682 युवा मतदाता हैं।

इसी प्रकार, 1,48,508 दिव्यांग मतदाता, 85 वर्ष से अधिक आयु के 2,30,967 मतदाता हैं। इसके अलावा, 100 वर्ष से अधिक के मतदाताओं की संख्या 8,818 है। इसी प्रकार, 20 से 29 आयु वर्ग के 41,86,591 मतदाता हैं।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि अंतिम मतदाता सूची सभी जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय में उपलब्ध है। इसके अलावा, विभाग की वेबसाइट ceoharyana.gov.in पर मतदाता सूचियां अपलोड हैं, उसे डाउनलोड करके कोई भी व्यक्ति अपना नाम मतदाता सूची में चेक कर सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button