Haryana breaking: कितने दलितों के घर जलाए, कितनों को बेघर किया, इसका हिसाब दे कांग्रेस: धर्मेंद्र प्रधान

Haryana breaking: कुरुक्षेत्र रैली में भाजपा के हरियाणा चुनाव प्रभारी केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कांग्रेस पर जमकर प्रहार किए

Haryana breaking: किसानों की जमीन कोड़ियों के भाव खरीदकर पूंजिपतियों को देने का हिसाब किसानों को दे कांग्रेस

कुरुक्षेत्र 04 अगस्त। भारतीय जनता पार्टी ने कुरुक्षेत्र में हुई “म्हारा हरियाणा नॉन स्टॉप” हरियाणा रैली से चुनावी आगाज कर दिया है। चुनावी शंखनाद करते हुए भाजपा के हरियाणा चुनाव प्रभारी केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कांग्रेस पर जमकर प्रहार किए।

कितने दलितों के घर जलाए, कितनों को बेघर किया, इसका हिसाब दे कांग्रेस: धर्मेंद्र प्रधान
कुरुक्षेत्र रैली

धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि हरियाणा को लूटने वाले आज हिसाब मांग रहे हैं। हिसाब तो कांग्रेस को जनता के सामने देना होगा। कितने दलितों के घर जलाए, कितनों को बेघर किया ये हिसाब जनता को देना होगा।

कितने किसानों की जमीन कोड़ियों के भाव खरीदकर पूंजिपतियों को दी,इसका हिसाब किसानों को देना होगा। महिलाओं पर कितने अत्याचार किए, इसका जवाब महिलाओं को देना होगा। धर्मेंद्र प्रधान ने सवाल किया कि ये जवाब जनता को भूपेंद्र सिंह हुड्डा देंगे या उनके पुत्र दीपेंद्र हुड्डा देंगे।

हरियाणा रैली
कुरुक्षेत्र रैली

धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि भाजपा सरकार नहीं होती तो आज किसानों के पास जमीन नहीं बची होती। भाजपा ने किसानों की जमीन बचाई और महिलाओं का सम्मान बढ़ाया।

कांग्रेस महिला विरोधी है, भू माफिया है। धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की कार्यकर्ता हर घर में जाएंगे और यह भी पक्का है कि इस बार भी हरियाणा में भाजपा की तीसरी बार सरकार बनेगी।

धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि “नॉन स्टॉप हरियाणा” को और तेज गति देने के लिए मोदी सरकार में हरियाणा को आगे बढ़ाना है। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने आज किसानों को जो सौगात दी है, ऐसी सौगात किसी ने कभी नहीं दी।

Haryana breaking: 2004 से 2014 तक हिसाब हुड्डा को देना होगा

हरियाणा रैली

केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि कुमारी सैलजा को भी हुड्डा को जवाब देना होगा और रणदीप सुरजेवाला को भी जवाब देना होगा। अपने परिवार को आगे बढ़ाने के लिए हुड्डा ने कितने वरिष्ठ नेताओं की बलि ली है, इसका जवाब भी उन्हें देना होगा। 2004 से 2014 तक हिसाब हुड्डा को देना होगा। इन दस साल में हरियाणा की क्या हालत कांग्रेस ने की थी, सभी को पता है। विकास पर फुल स्टॉप लगा दिया था। भाजपा ने 10 साल में हरियाणा की सेवाा की है और आगे भी करती रहेगी।

Haryana breaking: घर में फैसला कर लो चौधरी कौन होगा

हरियाणा रैली
धर्मेंद्र प्रधान

केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने हुड्डा परिवार पर करारा हमला करते हुए कहा कि कांग्रेस के पास न कोई नीति है न कोई योजना। धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि हरियाणा की जनता को गुमराह करने से पहले हुड्डा परिवार अपने घर में फैसला कर ले कि कैप्टन कौन होगा, भूपेंद्र सिंह हुड्डा होंगे या दीपेंद्र हुड्डा।

भाजपा हरियाणा को बिकने नहीं देगी, कांग्रेस को युवाओं का शिकार नहीं करने देंगे: बिप्लब कुमार देब

हरियाणा को पंजाब की तरह बर्बाद करना चाहते हैं कांग्रेस और आम आदमी पार्टी

कुरुक्षेत्र 04 अगस्त। भाजपा के हरियाणा चुनाव सह प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने कहा कि 2024 का विधानसभा चुनाव साधारण नहीं है।

कांग्रेस और आम आदमी पार्टी इसलिए हरियाणा की सत्ता चाहते हैं कि हरियाणा को पंजाब की तरह बना दें। किसानों को बेच दें, युवाओं को नशे में धकेल दें। लेकिन भाजपा ऐसा नहीं होने देगी।

भाजपा का हर कार्यकर्ता हरियाणा को बचाने, किसानों को बचाने और युवाओं को नशे के जहर से बचाने के लिए अपनी जान की बाजी लगा देगा। विपल्ब देव ने कहा कि भाजपा हरियाणा में माताओं, बहनों के सम्मान, किसानों के उद्वार और युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए सरकार बनाना चाहती है।

कांग्रेस और “आप” वाले अपने परिवार के लिए हरियाणा को बेचकर रुपये कमाना चाहते हैं। हम ऐसा हरगिज नहीं होने देंगे। चुनाव सह प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने कहा कि कांग्रेस और आम आदमी पार्टी वालों को युवाओं का शिकार नहीं करने देंगे।

Haryana breaking:  हमने जेजेपी को छोड़ दिया

भाजपा के हरियाणा चुनाव सह प्रभारी ने कहा कि कार्यकर्ता और हरियाणा की जनता कहती थी कि जेजेपी को छोड़ दो। हमने जनता की बात मानी और जेजेपी को छोड़ दिया। इस बार भाजपा अपने दम पर हरियाणा में स्पष्ट बहुमत से सरकार बनाने जा रही है।

Haryana breaking: सैलजा को साइड में रख दिया

बिप्लब कुमार देब ने कहा कि बाप-बेटे हरियाणा की जनता को गुमराह कर रहे हैं। हद तो ये है कि अपने स्वाथ के लिए अपनी ही पार्टी की नेता कुमारी सैलजा को भी साइड में रख दिया। विपल्ब देव ने कहा कि कांग्रेस का इतिहास घोटालों से भरा है और भाजपा हरियाणा को बचाने के लिए सत्ता में आएगी।

बिप्लब देब ने कहा कि हम सभी की जिम्मेदारी है कि प्रदेश के युवाओं को कांग्रेस के दंश से बचाना है और तीसरी बार भाजपा की सरकार बनाकर नायब सैनी को मुख्यमंत्री बनाना है।

बिप्लब देब ने कहा कि हरियाणा की रक्षा करना हमारी जिम्मेदारी है। हरियाणा का युवा देश की रक्षा के लिए पैदा होता है, ओलंपिक में मैडल लाने के लिए पैदा होता है, मोदी के नेतृत्व में देश और प्रदेश को विकसित बनाने के लिए पैदा होता है।

कार्यकर्ताओं को चेताते हुए श्री देब ने कहा कि विधानसभा चुनाव को आसान नहीं समझना है, विपक्ष बहुत बड़ा षड़यंत्र करके बैठा हुआ है, इसलिए हम सभी को मिलकर विपक्ष के षड़यंत्र को विफल करना है। बिप्लब देब ने कहा कि हमारे पास शक्ति केंद्र प्रमुख हैं, बूथ रचना है, त्रिदेव हैं, मंडल रचना है, जिला व प्रदेश रचना है, केंद्र की रचना है और सर्वोपरि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी है। कांग्रस के पास सिर्फ बाप-बेटा है, कुमारी सैलजा को भी अलग रखा हुआ है।

कांग्रेस के अध्यक्ष का नाम भी किसी को मालूम नहीं है। बिप्लब देब ने कहा कि पिता-पुत्र के षड़यंत्र में हम हरियाणा को नहीं फंसने देंगे। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के आशीर्वाद से तीसरी बार भाजपा की जीत तय है।

Haryana breaking: कार्यकर्ता संकल्प के साथ तीसरी बार भाजपा की जीत तय करेंगे : मोहन लाल कौशिक

‘‘म्हारा हरियाणा, नॉन स्टॉप हरियाणा रैली’’ में बोलते हुए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल कौशिक ने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता नायब सैनी के नेतृत्व में भाजपा सरकार बनाने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि हमारा संगठन पन्ना प्रमुख तक है।

कार्यकर्ता हरियाणा में स्पष्ट बहुमत की सरकार बनाने का संकल्प लेकर जाएंगे। मोहन लाल कौशिक ने कहा कि केंद्र में तीसरी बार मोदी सरकार बनने से कार्यकर्ताओं में जोश और उत्साह है। आज भाजपा ने कुरूक्षेत्र की पावन धरा से विजय का शंखनाद किया है। हमारे कार्यकर्ता घर-घर जाकर भाजपा की जीत को सुनिश्चित करने का काम करेंगे।

श्री कौशिक ने शीर्ष नेतृत्व को भरोसा दिलाते हुए कहा कि कार्यकर्ता मोदी और नायब सरकार की नीतियों और योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएंगे। श्री कौशिक ने रैली में आए सभी केंद्रीय नेताओं व शीर्ष नेतृत्व सहित कार्यकर्ताओं का आभार जताया।

Haryana breaking:  भाजपा ने हर क्षेत्र में विकास करवाया सुभाष सुधा

रैली के संयोजक सुभाष सुधा ने कहा कि कुरुक्षेत्र में 200 बैड का अस्पताल बनवाया, बेटियों के लिए कॉलेज बना। 1966 के बाद जो सड़कें नहीं बनी थी, वो भी हमने बनवाई। ज्योतिसर का जीर्णोंद्वार किया। सुभाष सुधा ने कहा कि पहली सरकारों में नौकरियां बिकती थी, मनोहर लाल ने बिना रुपये के बिना खर्चे के युवाओं को नौकरी दी। सुभाष सुधा ने कहा कि वैसे तो कुरुक्षेत्र में बहुत विकास हुआ। आज मंच से एक और मांग करना चाहूंगा कि यहां बाईपास और रिंग रोड जरूर बनवा दें।

रैली में मुख्य रूप से पूर्व मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल, प्रदेश प्रभारी डा. सतीश पूनिया, प्रदेश सह प्रभारी सुरेंद्र नागर, केंद्रीय संसदीय बोर्ड की सदस्य डा. सुधा यादव, केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर, राष्ट्रीय सचिव ओम प्रकाश धनखड़, विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता

सांसद नवीन जिंदल, वरिष्ठ नेता रामबिलास शर्मा, राज्यसभा के सांसद कृष्ण लाल पंवार, राज्यसभा सांसद सुभाष बराला, सांसद कार्तिक शर्मा, मंत्री डा. कमल गुप्ता, मंत्री जेपी दलाल, मंत्री डा. बनवारी लाल, मंत्री सीमा त्रिखा, मंत्री बिशंबर वाल्मिकी, महिपाल ढांडा, विधानसभा डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा, महामंत्री सुरेंद्र पूनिया

महामंत्री कृष्ण बेदी, महामंत्री डा. अर्चना गुप्ता, विधायक लीलाराम गुर्जर, डा. पवन सैनी, किरण चौधरी, पूर्व सांसद संजय भाटिया, किरण चौधरी, कैप्टन अभिमन्यु, जिला अध्यक्ष सुशील राणा, विधायक लीलाराम गुर्जर, डा. पवन सैनी आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button