Haryana Election: हरियाणा विधानसभा चुनावों के लिए शक्ति केन्द्र प्रमुखों की हुई बैठक

Haryana Election 2024

Haryana Election: ऐलनाबाद में शक्तिकेन्द्र प्रमुखों की बैठक लेते विधानसभा संयोजक अमीरचंद मेहता।

ऐलनाबाद, 3 अगस्त(रमेश भार्गव )

Haryana Election: स्थानीय अनाजमंडी में स्थित भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में आगामी प्रदेश विधानसभा चुनावों की तैयारियों के लिए ऐलनाबाद के सभी शक्ति केन्द्र प्रमुखों की आवश्यक बैठक हुई।

जिसे विधानसभा के संयोजक अमीरचंद मेहता ने संबोधित किया। इस बैठक में पार्टी के ऐलनाबाद मंडल अध्यक्ष बनवारीलाल तलवाडिया, ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष नत्थूराम वर्मा, जिला उपाध्यक्ष नरेश कटारिया, सह जिला मीडिया प्रभारी सुभाष चौहान

मंडल महामंत्री राजीव वधवा व दिनेश गोदारा, पार्षद गगन खांडेकर व चंद्रमोहन, पूर्व पार्षद सुरजाराम, पूर्व सरपंच विजय नूनीवाल, भंवरलाल सिकरिया, गोबिंद टांटिया, कमल कम्बोज, बृजलाल पड़िहार व संदीप तलवाडिया सहित अन्य कई कार्यकर्ता भी उपस्थित थे।

इस अवसर पर विधानसभा संयोजक अमीरचंद मेहता ने कहा कि प्रदेश की नायब सिंह सैनी सरकार प्रत्येक वर्ग के कल्याण के लिए दिन रात काम कर रही है। प्रदेश में शीघ्र ही विधानसभा चुनाव होने वाले है। इन चुनावों में प्रदेशभर में भाजपा की जीत निश्चित है।

Haryana Election: ऐसे में प्रत्येक शक्ति केन्द्र प्रमुख अपने बूथों को मजबूत करने के लिए पार्टी हित में लगातार गतिविधियां करे और ज्यादा से ज्यादा लोगो को पार्टी के साथ जोड़े।

उन्होंने कहा कि गत लोकसभा चुनावों में रही कमियों से सबक लेते हुए इस बार के विधानसभा चुनावों में पूरे जोश के साथ जुटे ताकि ऐलनाबाद में भी पहली बार भाजपा की जीत को सुनिश्चित किया जा सके।

उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता घर घर जाकर आम लोगो को सरकारी योजनाओं के बारे में बताएं और उन्हें उनका लाभ दिलवाएं। यदि किसी आम जन को कोई परेशानी है तो जिला और उपमंडल स्तर पर हर रोज़ सुबह लगने वाले समाधान शिविरों में ले जाकर उनकी समस्याओं का समाधान भी करवाएं।

उन्होंने बताया कि शीघ्र ही देश प्रदेश के नेता विधानसभा ही नही बल्कि मंडल, शक्ति केन्द्र और बूथ स्तर पर भी पहुंचकर आम जनता से सीधे संवाद करेंगे।

ऐसे में प्रत्येक कार्यकर्ता अगले 2-3 महीनों तक अपने रोजमर्रा के निजी कार्यो की बजाय पार्टी के काम को प्राथमिकता दे और प्रदेश में तीसरी बार भाजपा सरकार बनाने में अपना सकारात्मक योगदान दे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button