Haryana Election: कांग्रेस के झूठे दुष्प्रचार से जनता को सावधान करें कार्यकर्ता…..मुख्यमंत्री नायब सैनी

Haryana Election: देश और प्रदेश के विकास के लिए घातक है कांग्रेस : नायब सैनी

Haryana Election: चंडीगढ़, 6 अगस्त। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंचकूला में पार्टी के मीडिया और सोशल मीडिया कार्यशाला में उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस देश और प्रदेश के लिए घातक है।

कांग्रेस के दुष्प्रचार से जनता को सावधान करने की जिम्मेदारी भाजपा कार्यकर्ताओं की है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के दम पर ही तीसरी बार भाजपा की प्रदेश में सरकार बनना तय है।

Haryana Election: कांग्रेस के झूठे दुष्प्रचार से जनता को सावधान करें कार्यकर्ता.....मुख्यमंत्री नायब सैनी
Cm Nayab Singh Saini news

 

उन्होंने भाजपा सरकार के 10 साल के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों को गिनाया और कांग्रेस के 10 साल के शासनकाल में हुए भय-भ्रष्टाचार और जनता को बरगलाने वाली बातों को भी कार्यकर्ताओं के सामने रखा।

मुख्यमंत्री नायब सैनी ने सामने बैठे मीडिया और सोशल मीडिया से जुड़े कार्यकर्ताओं को कहा कि हमें कांग्रेस की झूठी बातों को साबित नहीं होने देना है और जनता के सामने कांग्रेस के दुष्प्रचार का खुलासा करना है।

Cm Nayab Singh Saini news
Cm Nayab Singh Saini news

मुख्यमंत्री ने कहा कि कार्यकर्ताओं में तीसरी बार भाजपा सरकार बनने के प्रति विश्वास बढ़ा हुआ है और इसी विश्वास को कायम रखते हुए हमें कार्य करना है। मीडिया और सोशल मीडिया में हमें सरकार की कल्याणकारी योजनाओं और कार्यों को रखते हुए ज्यादा से ज्यादा जनता तक लाभ पहुंचाने का कार्य करना है।

भाजपा का कार्यकर्ता कांग्रेस के झूठ को उजागर करने में कामयाब भी हो रहा है। कांग्रेस दुष्प्रचार करके सत्ता पाना चाहती है, लेकिन भाजपा के कार्यकर्ता कांग्रेस के इस झूठे नेरेटिव को चलने नहीं देगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसा कोई वर्ग नहीं है जिसके विकास के लिए भाजपा सरकार ने कोई योजना ना बनाई हो। भाजपा सरकार ने सबका साथ, सबका विकास करते हुए जनकल्याण की सरकार चलाई है।

उन्होंने कहा कि विपक्ष ने किसानों के नाम पर राजनीति की, लेकिन भाजपा सरकार ने किसानों को समृद्ध बनाने का काम किया। उन्होंने उपस्थित कार्यकर्ताओं से कहा कि किसानों के हित के लिए की गई घोषणाओं को ग्रास रूठ तक लेकर जाएं। मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि हम फिर से कल्याणकारी कार्यों के कारण जनता का आशीर्वाद प्राप्त करेंगे।

Cm Nayab Singh Saini news
Cm Nayab Singh Saini news

नायब सैनी ने कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि चुनाव में जीत को ऐतिहासिक बनाने के लिए हमें दोगुनी मेहनत करनी है। मंच पर बीजेपी के आईटी और सोशल मीडिया हेड अमित मालविया, राष्ट्रीय प्रवक्ता केके शर्मा, प्रदेश महामंत्री सुरेंद्र पूनिया, प्रदेश मीडिया प्रमुख अरविंद सैनी, प्रदेश सोशल मीडिया प्रमुख अरूण यादव मौजूद रहे।

बीजेपी के आईटी और सोशल मीडिया हेड अमित मालविया ने भी एक्सपर्ट के रूप में सोशल मीडिया की तकनीकी जानकारी कार्यकर्ताओं के सामने रखी। जबकि राष्ट्रीय प्रवक्ता केके शर्मा ने वर्तमान में मीडिया की उपयोगिता पर कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। इस अवसर मीडिया एवं सोशल मीडिया विभाग के कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री और केंद्र से आई टीम का पुष्प गुच्छ देकर अभिनंदन किया।

Haryana Election: कार्यकर्ताओं का उत्साह जीत की गारंटी : डा. सतीश पूनिया

मीडिया व सोशल मीडिया की पंचकूला में हुई कार्यशाला में भाजपा के प्रदेश प्रभारी डा. सतीश पूनिया ने कार्यकर्ताओं से कहा कि कार्यकर्ताओं का उत्साह ही भाजपा की जीत की गारंटी है।

उन्होंने कहा कि हरियाणा में तीसरी बार भाजपा सरकार बनाने के लिए भाजपा के कार्यकर्ता विश्वास के साथ लगातार मेहनत कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं का यही विश्वास भाजपा की बड़ी जीत का कारण बनेगा।

डा. पूनिया ने कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि मीडिया व सोशल मीडिया कांग्रेस की झूठ का पर्दाफाश करे और लोगों के सामने कांग्रेस शासन में हुए गुंडाराज और भ्रष्टाचार को जनता के सामने रखे।

श्री पूनिया ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की देश में और मुख्यमंत्री नायब सैनी प्रदेश में विकास की गारंटी के पर्याय बन गए हैं। उन्होंने कहा कि मोदी से बड़ा कोई किसान हितैषी नहीं है। इसी तरह हरियाणा में भी नायब सरकार ने किसानों के लिए ऐतिहासिक फैसले लिए हैं।

भाजपा सरकार ने हर वर्ग को विकास की राह पर आगे बढ़ाया है। बिना पर्ची और बिना खर्ची के नौकरी की कल्पना हरियाणा में नहीं की जा सकती थी, लेकिन 2014 के बाद भाजपा सरकार ने युवाओं को उनकी योग्यता के दम पर बिना पर्ची, बिना खर्ची के नौकरी दी।

डा. पूनिया ने कहा कि कांग्रेस सरकार में नौकरियां बिकती थी, भय और भ्रष्टाचार का राज था, लेकिन भाजपा सरकार ने इन सबको प्रदेश से समाप्त किया और जनता को सुशासन देने का काम किया। उन्होंने कहा कि मीडिया व सोशल मीडिया से जुड़े कार्यकर्ताओं को इन्हीं बातों को जनता के सामने रखना है।

डा. पूनिया ने कहा कि भाजपा जन आशीर्वाद और कार्यकर्ताओं की मेहनत से तीसरी बार भी प्रदेश में सरकार बनाएगी।

डा. सतीश पूनिया से पहले भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता रोहन गुप्ता ने मीडिया व सोशल मीडिया से जुड़े विषयों को कार्यकर्ताओं के सामने रखा और बताया कि किस तरह से कांग्रेस के झूठे नेरेटिव को धराशाही किया जा सकता है।

कांग्रेस के झूठ को एक्सपोज करने के लिए अधिक मेहनत करनी होगी : ज्ञानचंद गुप्ता

मीडिया व सोशल मीडिया कार्यशाला के पहले सत्र की शुरूआत हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने दीप प्रज्जवलित करके की। उन्होंने कहा कि वर्तमान में जब कांग्रेस अफवाह फैलाकर सत्ता में आने की कौशिश कर रही है तो ऐसे में भाजपा कार्यकर्ताओं को कांग्रेस को एक्सपोज करने के लिए अधिक मेहनत करनी होगी।

उन्होंने कहा कि हमारे कार्यकर्ताओं में जिस तरह का उत्साह बना हुआ है और वो जितनी लगन से काम कर रहे हैं उससे भाजपा की जीत तय है।

श्री गुप्ता ने कहा कि वर्तमान में सही बातों को सही ढंग से रखने की आवश्यकता है, क्योंकि कांग्रेस केवल झूठ के दम पर सत्ता में आना चाहती है।

जनता को हमें कांग्रेस की सच्चाई बतानी है और यह काम हमारे मीडिया व सोशल मीडिया विभाग के कार्यकर्ता अच्छी तरह से करना जानते हैं। इस सत्र में केंद्रीय टीम से एक्सपर्ट के रूप में शिवानंद द्विवेदी ने मीडिया व सोशल मीडिया की उपयोगिता पर अपनी बात रखी।

उन्होंने कहा कि मीडिया और सोशल मीडिया के जरिए ज्यादा जानकारी हमें जनता तक पहुंचानी है। भाजपा सरकार द्वारा किए कार्यों और विपक्ष के झूठ को जनता के पहुंचाने का काम कार्यकर्ता कर रहे हैं। आने वाले समय में काम की गति को और तेज करना है।

मुख्य प्रवक्ता जवाहर यादव, मीडिया के सह प्रमुख शमशेर सिंह खरक, अशोक छाबड़ा, नवीन गर्ग, संदीप आजाद, संजय आहुजा, सोशल मीडिया के सह प्रमुख श्याम यादव, प्रवक्ता यशपाल बत्रा, राकेश शर्मा, नेहा धवन, वीरेंद्र चौहान, चेयरमैन कर्मबीर सैनी, विदु रावल, पंचकूला जिला अध्यक्ष दीपक शर्मा सहित अनेक नेता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button