Haryana election: कांग्रेस की संदेश यात्रा में उमड़ा कार्यकर्ताओं का सैलाब, सैलजा का भाजपा पर तीखा वार

Haryana election: कहा 400 पार का प्रोपेगेंडा जनता ने किया फेल, अब राज्य से सरकार की विदाई तय

Haryana News: अग्रसेन चौक से जगाधरी तक पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद सैलजा ने किया पैदल मार्च, कहा राज्य सरकार की जनविरोधी नीतियों से हर नागरिक परेशान

कार्यकर्ताओं को पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे व पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी जी का संदेश हर घर पहुंचाने के आदेश

चंडीगढ़ / अंबाला, 27 जुलाई। 

Haryana election: अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सिरसा से सांसद कुमारी सैलजा की अगुवाई में अंबाला से शुरू हुई कांग्रेस की संदेश यात्रा-2 कार्यकर्ताओं का उत्साह देखने लायक था। अंबाला शहर की सड़कों पर कुमारी सैलजा के साथ कार्यकर्ताओं का सैलाब उमड़ पडा।

पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी बीरेंद्र सिंह ने भी इस पैदल यात्रा में विशेषतौर पर हिस्सेदारी की। अंबाला शहर के अग्रसेन चौक से शुरू हुई इस यात्रा के जरिए राष्ट्रीय कांग्रेस की महासचिव कुमारी सैलजा ने कार्यकर्ताओं के साथ कारोबारियों व आम जनता को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे व पूर्व अध्यक्ष एवं सांसद राहुल गांधी जी का संदेश दिया। इस दौरान सैलजा ने सत्ताधारी दल भाजपा की खूब बखिया उधेडी। यात्रा के दौरान उन्होंने केंद्र व राज्य सरकार पर तीखा हमला किया।

Haryana News: कांग्रेस की संदेश यात्रा में उमड़ा कार्यकर्ताओं का सैलाब, सैलजा का भाजपा पर तीखा वार

Haryana election: 400 पार के प्रोपेगेंडा को जनता ने किया फेल

कार्यकर्ताओं के सैलाब के साथ अग्रसेन से शुरू हुई इस यात्रा के दौरान कुमारी सैलजा ने भाजपा पर तीखी वार किया। उन्होंने कहा कि पिछले दस सालों से भाजपा केंद्र व राज्य की सत्ता में काबिज है। इन लोकसभा चुनावों में जनता ने भाजपा को उसकी औकात दिखा दी।

400 पार के प्रोपेगेंडा को जनता ने फेल कर दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा 400 पार तो नहीं हुई उल्टा 240 सीटों पर आकर अटक गई। अब उसे बैसाखियों के सहारे सरकार चलानी पड़ रही है। पर यह सरकार ज्यादा दिन चलने वाली नहीं है। उन्होंने कहा कि राज्य में भी बेशक भाजपा को 2014 में पूर्ण बहुमत मिला था लेकिन 2019 में जनता ने भाजपा सरकार को नकार दिया। यह अलग बात है कि जजपा के साथ गठजोड़ कर भाजपा फिर सत्ता में आ गई।

उन्होंने कहा कि इस बार ऐसा नहीं होगा। राज्य की हवा बदल चुकी है। मुश्किल हालात में भाजपा को अपना मुख्यमंत्री बदलना पडा। इससे साफ नजर आ रहा है कि डे? दो महीने बाद होने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा की राज्य से विदाई हो जाएगी।

Haryana News: कांग्रेस की संदेश यात्रा में उमड़ा कार्यकर्ताओं का सैलाब, सैलजा का भाजपा पर तीखा वार

Haryana election: हर वर्ग दुखी, शंभू बॉर्डर पर बनाई दीवार 

कांग्रेस संदेश यात्रा के दौरान कुमारी सैलजा ने होलसेल कपड़ा मार्केट के दुकानदारों के साथ दूसरे व्यापारी व कर्मचारियों से भी मुलाकात की। उनकी समस्याएं सुनकर उन्हें हर संभव सहयोग देने का ऐलान किया। कुमारी सैलजा ने कहा कि राज्य की भाजपा सरकार से हर वर्ग दुखी है।

सरकारी या फिर गैर सरकारी कर्मचारी, कारोबारी, दुकानदार, गरीब मजदूर व किसान हर कोई इस सरकार के जुल्म से दुखी है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के इशारे पर राज्य सरकार ने छह महीने से शंभू बॉर्डर बंद किया हुआ है। बॉर्डर पर नुकीली कीलें, व कंक्रीट की दीवारें खडी कर दी।

इसे सरकार ने भारत-पाकिस्तान का बॉर्डर बना दिया। बॉर्डर के उस पार बैठे किसान सरकार की इस हरकत से परेशान है। सरकार की वजह से अंबाला के कारोबारी तबाही के कगार पर पहुंच गए हैं। होलसेल कपड़ा मार्केट में काम करने वाले दस हजार से ज्यादा कर्मचारियों की रोजी रोटी भी खतरे में हैं। कारोबारियों से लेकर हर कोई शंभू बॉर्डर बंद होने से परेशान है।

उन्होंने कहा कि पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने शंभू बॉर्डर खोलने के आदेश दिए थे लेकिन सरकार ने ऐसा करने से मना कर दिया। उल्टा हाईकोर्ट के फैसले को सुप्रीमकोर्ट में चुनौती देकर यह साबित कर दिया कि राज्य सरकार शंभू बॉर्डर खोलना ही नहीं चाहती। इससे सरकार का किसान व जनविरोधी चेहरा भी सामने आ गया।

उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में जनता भाजपा को अपना जवाब दे चुकी है। अब विधानसभा चुनाव में भी जनता भाजपा को शिकस्त देने के लिए तैयार बैठी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जनता की लडाई लड रही है। उन्होंने कहा कि शहरी एरिया में लोग भाजपा के पोर्टल सिस्टम के साथ एनडीसी, एनओसी व प्रोपर्टी टैक्स जैसी समस्याओं से जूझ रहे हैं। भारी भरकम टैक्स देने के बावजूद शहरों में कूडे के ढेर लगे हैं। लोगों को बुनियादी सुविधाएं तक नहीं मिल रही है। उन्होंने कहा कि सत्ता में आते ही जनता को इन समस्याओं से दूर किया जाएगा।

Haryana election: झूठ की बुनियादी पर टिकी भाजपा सरकार 

कुमारी सैलजा ने कहा कि देश-प्रदेश की सरकार झूठी की बुनियाद पर टिकी हैं। इनके झूठ से प्रदेश के हर शहरवासी को अवगत कराने के लिए कांग्रेस संदेश यात्रा की शुरुआत की गई है। यह यात्रा सभी 22 जिलों में जाएगी। उन्होंने कहा कि आम आदमी की लड़ाई लड़ने के लिए राहुल गांधी ने कन्याकुमारी से कश्मीर तक पदयात्रा की और फिर मणिपुर से महाराष्ट्र की यात्रा पर निकले।

जिसके बाद हमने लोकसभा चुनाव से पहले प्रदेश में कांग्रेस संदेश यात्रा निकाली, जिसके बड़े ही सार्थक परिणाम चुनाव में देखने को मिले। इस यात्रा के जरिए पार्टी और पार्टी नेताओं का संदेश प्रदेश के हर आदमी तक लेकर जाएंगे। कुमारी सैलजा ने कहा कि आप सभी ने आगे बढने की जो प्रेरणा दी, राहुल गांधी की लड़ाई में सहयोग देने का जो साहस दिखाया, उसे ध्यान में रखते हुए हरियाणा के लोगों के हकों की रक्षा के लिए हम यात्रा की शुरुआत कर रहे हैं।

भाजपा की केंद्र सरकार को आपने देख लिया, जिसकी बुनियाद ही झूठ पर रखी गई है। नौजवानों, बहनों के लिए हर बार झूठ बोला गया। हर साल दो-दो करोड़ नौकरी का वादा जुमला बन गया। 15-15 लाख रुपये खाते में आएंगे कहकर अकाउंट खुलवा दिए, जो अब भी खाले पड़े हैं।

उन्होंने कहा कि देश में आग लगी है, मणिपुर जल रहा है। उस पर बोलने का सरकार के पास समय नहीं है। मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी लोकतंत्र को बचाने के लिए सड़क से लेकर संसद तक संघर्ष कर रहे हैं। संसद में ये भाजपाई किसी को बोलने नहीं देते, माइक बंद कर देते हैं। राज्य में भी चारों ओर बदहाली है। जहां भी जाते हैं, लोग कहते हैं कि मार गेरे इनने तो।

कुमारी सैलजा ने कहा कि अपने साथ गलत होने से रोकने के लिए किसान बॉर्डर पर बैठा रहा। गरीब, मजदूर कभी प्रॉपर्टी आईडी, कभी परिवार पहचान पत्र के फेर में फंसा दिए गए। घोटाले पर घोटाले होते रहे, लेकिन एक बार भी अंजाम तक कोई जांच नहीं पहुंची। नौकरियों के पेपर लीक, सर्टिफिकेट घोटाला, शराब घोटाला, रजिस्ट्री घोटाला, चावल घोटाला, खाद्य एवं आपूर्ति विभाग में राशन घोटाला समेत कई दर्जन घोटाले सामने आ चुके हैं, लेकिन इनमें से किसी भी एक में किसी भी आरोपी को सजा नहीं मिली।

उन्होंने कहा कि प्रदेश के मतदाता बेहद जागरूक हैं। इसलिए उन्होंने भाजपा को लोकसभा चुनाव में आधे पर रोक दिया। वे अब विधानसभा चुनाव का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं ताकि इस जनविरोधी सरकार को सत्ता से बेदखल कर सकें।

Haryana News: कांग्रेस की संदेश यात्रा में उमड़ा कार्यकर्ताओं का सैलाब, सैलजा का भाजपा पर तीखा वार

Haryana election: कार्यकर्ताओं के साथ जनता को दिया संदेश 

उत्तराखंड राज्य की प्रभारी और सांसद कुमारी सैलजा ने कहा लोकसभा चुनाव की तरह कार्यकर्ताओं व शहर की जनता को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे व पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव की तरह ही हर कार्यकर्ता को जी तोड़ मेहनत करनी है। मेहनत में कोई कसर नहीं छोडनी। उन्होंने कहा कि प्रदेश की हवा बदल चुकी है।

पर इसका यह मतलब नहीं कि हमें कहीं कोई कमी छोडनी है। उन्होंने कहा कि हमें पार्टी की नीतियों को घर-घर पहुंचाना है। मल्लिकार्जुन खड़गे व राहुल गांधी जी का संदेश हर परिवार को देना है। अग्रसेन से शुरू हुई कांग्रेस की संदेश यात्रा बस स्टैंड से होते हुए शुक्लकुंड रोड, बाजार बस्ती राम व पुराने सिविल अस्पताल से होते हुए जगाधरी गेट पर खत्म हुई। यहां भारी संख्या में उमड़े कार्यकर्ताओं को कुमारी सैलजा व दूसरे वरिष्ठ नेताओं ने संबोधित किया। साथ ही उन्हें विधानसभा चुनाव के लिए कडी मेहनत करने का साफ संदेश भी दिया।

 

Haryana election: यात्रा में ये नेता रहे मौजूद 

कांग्रेस की संदेश यात्रा में सांसद कुमारी सैलजा के साथ विशेषतौर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी बीरेंद्र सिंह, पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन, प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष चौधरी रामकिशन गुर्जर, प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष सुरेश गुप्ता, विधायक शमशेर गोगी, विधायक प्रदीप चौधरी, विधायक शैली चौधरी, विधायक रेणूबाला, पूर्व मंत्री अत्तर सिंह, पूर्व डिप्टी स्पीकर अकरम खान, पूर्व विधायक बलवान दौलतपुरिया, पूर्व सांसद चरणजीत सिंह रोड़ी, पूर्व विधायक राजरानी, पूर्व विधायक रणधीर सिंह धीरा, पार्टी के राष्ट्रीय सचिव चेतन चौहान, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व कोषाध्यक्ष रोहित जैन, पूर्व पार्षद परविंद्र सिंह परी, युवा नेता रिंकू पुनिया व बलविंद्र पुनिया, देवेंद्र वर्मा, वरिष्ठ नेत्री वेणु अग्रवाल, अशोक बरतिया, निगम सदस्य मिथुन वर्मा, इशु गोयल, हरिंद्र शर्मा राजू, सुखविंद्र जैलदार, समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button