Haryana Election mission: इनेलो बसपा गठबंधन विधानसभा चुनावों को लेकर पूरी तरह से है तैयार: अभय सिंह चौटाला

Haryana Election mission: सरकार की बौखलाहट दर्शाती है, अगर समय पर चुनाव होते तो विधानसभा का सत्र बुलाना पड़ता और भाजपा सरकार सत्र का सामना नहीं करना चाहती थी

 

Haryana Election mission: आज हरियाणा में लोगों के सामने इनेलो बसपा गठबंधन सबसे विश्वसनीय विकल्प है और जनता इनेलो बसपा पर अपना भरोसा जताकर गठबंधन की सरकार बनाने को पूरी तरह से तैयार है

चंडीगढ़, 16 अगस्त। मुख्य चुनाव आयुक्त द्वारा हरियाणा में 1 अक्टूबर को विधानसभा चुनावों की घोषणा करने का स्वागत करते हुए इनेलो प्रधान महासचिव अभय सिंह चौटाला ने कहा कि इनेलो बसपा गठबंधन विधानसभा चुनावों को लेकर पूरी तरह से तैयार है।

समय से पहले चुनाव की घोषणा हरियाणा की भाजपा सरकार की बौखलाहट को भी दर्शाती है क्योंकि अगर समय पर चुनाव होते तो सरकार को विधानसभा का सत्र भी बुलाना पड़ता और भाजपा सरकार विधानसभा सत्र का सामना नहीं करना चाहती थी।

अगर विधानसभा सत्र होता तो इनेलो पार्टी भाजपा सरकार द्वारा किए गए गलत कामों का कच्चा चिट्ठा सदन में रखती जिससे भाजपा सरकार की फजीहत होना तय था। भाजपा ने मनोहर लाल खट्टर को हटा कर नायब सैनी को मुख्यमंत्री ओबीसी मतदाताओं को रिझाने और उनको अपने पक्ष में करने के लिए बनाया था। (Haryana Election mission)

लेकिन भाजपा सरकार की यह चाल भी पूरी तरह से विफल रही है। नायब सैनी कुल 76 दिन के लिए मुख्यमंत्री रहे और इन्होंने इस दौरान हरियाणा की जनता के लिए कोई काम नहीं किया उलटा सारा ध्यान अखबारों और मीडिया में बड़े बड़े विज्ञापन देने में लगा दिया।

विज्ञापनों में सिवाय झूठे प्रचार के कुछ नहीं था। आज ओबीसी ही नहीं बल्कि हरियाणा के सभी वर्ग भाजपा की कार्यशैली से बेहद परेशान हो चुके हैं और भाजपा को अबकी बार जड़ से उखाड़ फेंकने को तैयार बैठे हैं।

आज हरियाणा में लोगों के सामने इनेलो बसपा गठबंधन सबसे विश्वसनीय विकल्प है और जनता इनेलो बसपा पर अपना भरोसा जताकर गठबंधन की सरकार बनाने को पूरी तरह से तैयार है। इनेलो बसपा गठबंधन की सरकार बनते ही पहली कलम से किए गए वादों को पूरा किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button