Haryana kisan karj mafi: किसानों का कर्ज माफ करके मुख्यमंत्री ने उठाया ऐतिहासिक कदम: राजबीर सिंह रोहीला

Haryana kisan karj mafi: जींद में होगा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का जोरदार अ​भिनंदन

 

Haryana kisan karj mafi: सफीदों। रविवार को भाजपा प्रदेश प्रवक्ता ने एक बयान जारी करते हुए कहा । रोहीला ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सैनी ने किसानों का कर्ज माफ करके ऐतिहासिक कदम उठाया है।

Haryana kisan karj mafi: रविवार को मुख्यमंत्री ने कुरुक्षेत्र में जो घोषणाएं की

वह किसानों को खुशहाल करने वाली हैं। रोहीला ने कहा कि सोमवार को जींद में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली जाएंगे। यहां उनका नागरिक अ​भिनंदन किया जाएगा।

रोहीला ने कहा कि अब हरियाणा में 14 की जगह सभी 23 फसलें की खरीद एमएसपी पर होगी। हरियाणा देश का पहला ऐसा राज्य बन गया, जहां सभी फसलों की खरीद एमएसपी पर होगी।

Haryana kisan karj mafi: हरियाणा में किसानों को न सिर्फ ट्यूबवेल के नए कनेक्शन दिए जाएंगे बल्कि हरियाणा का किसान अब किसी भी कंपनी का तीन स्टार मोटर इस्तेमाल कर पाएगा। किसानों का 133 करोड़ 55 लाख का ऋण माफ किया गया।

अब ट्रांसफार्मर बदले जाने पर खर्चा किसानों से नहीं लिया जाएगा, सरकार ट्रांसफार्मर लगाएगी। किसानों के फसल खराबे की 137 करोड़ की मुआवजा राशि अगले सप्ताह दी जाएगी। राजबीर रोहीला ने कहा कि प्रदेश को खुशहाल बनाने के लिए मुख्यमंत्री नायब सैनी ऐसे ऐतिहासिक फैसले ले रहे हैं। हर वर्ग का भला करने की नियत से आज अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं लागू की जा रही हैं।

रोहीला ने बताया कि सोमवार को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली का जोरदार स्वागत किया जाएगा। सफीदों से हजारों लोग उनके स्वागत समारोह में भाग लेने के लिए जींद आएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button