Haryana News: सुनैना चौटाला ने जयप्रकाश पुरुष प्रधान के ब्यान पर दी प्रतिक्रिया

Haryana News: किरन चौधरी के पक्ष मे उतरी सुनैना चौटाला.

 

Haryana News: जयप्रकाश पुरुष प्रधान मानसिकता से ग्रस्त हैं जो महिलाओं को पैर की जूती समझते हैं: सुनैना चौटाला

ऐसे नेता कभी भी समान रूप से समाज का विकास नहीं करवा सकते क्योंकि वो हमेशा महिला और पुरुष में अंतर रखते हैं और महिलाओं को निचले पायदान पर रखने का काम करते हैं

कांग्रेस पार्टी सांसद जयप्रकाश की टिप्पणी पर अपना स्पष्टीकरण दे, अगर यह कांग्रेस पार्टी का अधिकारिक बयान है तो राहुल गांधी को माफी मांगनी चाहिए, अगर नहीं तो फिर सांसद जयप्रकाश सभी महिलाओं से सार्वजनिक रूप से माफी मांगे

 

Haryana News: चंडीगढ़, 22 जून। इनेलो महिला प्रकोष्ठ की प्रधान महासचिव सुनैना चौटाला ने हिसार से कांग्रेस के सांसद जयप्रकाश उर्फ जेपी द्वारा ‘‘विरासत महिलाओं की नहीं, पुरूषों की होती है’’ जैसे दिए गए बयान की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि जयप्रकाश पुरुष प्रधान मानसिकता से ग्रस्त हैं।

जेपी शायद यह भूल गए है कि जिस कांग्रेस पार्टी से वो संबंध रखते हैं उस पार्टी की कमान संभालने वाली इंदिरा गांधी ही थी। उसके बाद पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की मृत्यु के बाद सोनिया गांधी ने कांग्रेस पार्टी की कमान संभाली।

वो दोनो ही महिला थी। सांसद जयप्रकाश द्वारा इस तरह से महिलाओं पर ओछी टिप्पणी करना बेहद अशोभनीय और निंदनीय है।

यह उनकी उनकी छोटी मानसिकता को दर्शाता है। उन्होंने जैसे कहा कि पुरुष ही विरासत को संभालते हैं तो वो इस बात का भी ध्यान रखें कि पुरूष को पैदा करने वाली भी महिला ही होती हैं।

ऐसे नेता कभी भी समान रूप से समाज का विकास नहीं करवा सकते क्योंकि वो हमेशा महिला और पुरुष में अंतर रखते हैं। ऐसे लोग महिलाओं को हमेशा अपने पैर की जूती समझते हैं और महिलाओं को निचले पायदान पर रखने का ही काम करते हैं।

 

Also Read: Haryana News: हरियाणा में सरकार बचाने के लिए विधायकों को ऑफर

 

सुनैना चौटाला ने कहा कि आज संसार के सभी देश महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा दे रहे हैं और भारत देश भी उनमें से एक है। कांग्रेस पार्टी को भी उनके सांसद जयप्रकाश की टिप्पणी पर अपना स्पष्टीकरण देना चाहिए कि क्या यह उनकी पार्टी का अधिकारिक बयान है, अगर यह कांग्रेस पार्टी का अधिकारिक बयान है तो राहुल गांधी को माफी मांगनी चाहिए।

अगर नहीं तो फिर सांसद जयप्रकाश देश की सभी महिलाओं से सार्वजनिक रूप से माफी मांगे नहीं तो आने वाले चुनावों में महिलाएं कांग्रेस पार्टी को आइना दिखा देंगी।

 

बने रहे आप हमारी वेबसाइट Esmachar के साथ. आपको हरियाणा ही नहीं बल्कि सभी महत्वपूर्ण सूचनाओं से हम रूबरू कराने के लिए सबसे पहले तयार है. चाहे खबर कोई भी हो. सरकारी योजनाए, क्राइम, Breaking news, viral news, खेतीबाड़ी, स्वास्थ्य.. सभी जानकारियों से जुड़े रहने के लिए हमारे whatsapp ग्रुप को जॉइन जरूर करें.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button