IMD Alert: हरियाणा, पंजाब व राजस्थान में अगले 3 दिनों की मौसम विभाग ने की भविष्यवाणी…. जाने कैसा रहेगा मौसम

IMD Alert: आगामी 3 दिनों में भी राजस्थान के विभिन्न क्षेत्रों में बारिश की संभावना बनी रहेगी।

 

IMD Alert: दोस्तो जेसा की आप जानते है श्रावण का महीना लग चुका है और अब मानसून दक्षिण की तरफ बने रहने से हरियाणा व पंजाब में मानसूनी बारिश की गतिविधियों में कमी देखने को मिल रही है!

और आपको जानकारी के लिए बता दे कि जो आगामी दिनों में भी जारी रह सकती है। लेकिन भारत मौसम विभाग के चंडीगढ़ मौसम विज्ञान केंद्र से जारी हुए मौसम बुलेटिन के अनुसार आगामी 3 दिनों तक हरियाणा, पंजाब, राजस्थान के साथ-साथ दिल्ली एनसीआर में भी बारिश के आसार बंद रहे हैं।

IMD Alert: इस दौरान कहीं भारी तो कहीं मध्यम व हल्की बारिश देखने को मिलेगी। इस दौरान बदल छाए रहने की वजह से दिन के तापमान में भी गिरावट दर्ज की जाएगी। वहीं हवा में आद्रता की मात्रा ज्यादा होने के कारण ह्यूमस भरी गर्मी लोगों को सता रही है। वजह से ही रात्रि का तापमान भी लगातार बढ़ता जा रहा है।

हरियाणा व पंजाब में रात्रि का तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है, जो इस मौसम में सामान्य से 5 डिग्री सेल्सियस अधिक है।

राजस्थान में पिछले 24 घंटों में राज्य में कहीं-कहीं पर मेघगर्जन के साथ हल्के से मध्यम वर्षा दर्ज की गई है। पूर्वी राजस्थान में सर्वाधिक बारिश सुनेल,झालावाड़ में 60 एमएम व पश्चिमी राजस्थान के बापिनी, जोधपुर में 60 एमएम बारिश दर्ज की गई है। पिछले 24 घंटों में राज्य में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 42.3 डिग्री श्रीगंगानगर तथा सर्वाधिक न्यूनतम तापमान 32.0 डिग्री श्रीगंगानगर में दर्ज किया गया।

हरियाणा में 36 फीसदी कम हुई बारिश | IMD Alert

भारत मौसम विज्ञान विभाग के दर्ज आंकड़ों के अनुसार 1 जून से लेकर 20 जुलाई के दौरान हरियाणा राज्य में 94.2 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है जो सामान्य बारिश 147.5 मिलीमीटर से अब तक 36 फीसदी कम हुई है।

IMD Alert: मानसून के प्रवेश 1 जुलाई से अब तक राज्य के ज्यादातर जिलों में सामान्य से कम बारिश दर्ज की गई है। 

हरियाणा राज्य में बारिश की गतिविधियां 21 जुलाई देर रात्रि के बाद बढ़ने की संभावना जताई गई थी। हरियाणा राज्य के ज्यादातर क्षेत्रों में 22 जुलाई से 24 जुलाई के दौरान हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।

इस दौरान कुछ एक स्थानों पर तेज बारिश की भी संभावना बन रही है। इस दौरान बीच बीच में बादल छाए रहने तथा तेज हवाएं चलने की संभावना को देखते हुए दिन के तापमान में गिरावट होने की भी संभावना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button