home page

Kisan Protest: शंभू बॉर्डर पहुंचे सरवन सिंह पंधेर, पंजाब सरकार के खिलाफ जताई नाराजगी

 | 
 शम्भू मोर्चा पंजाब पुलिस ने कुछ दिन पहले खत्म करवा दिया था।
उसके बाद आज किसान नेता सरवन सिंह पंधेर शम्भू बॉर्डर पहुंचे और हरियाणा के बार्डर तक पहुंचकर खुशी जताई। उन्होंने कहा कि आगे की लड़ाई जल्द तय की जाएगी कि अब मोर्चे का रुख क्या रहेगा।
बता दें कि पंजाब पुलिस ने शम्भू मोर्चे को हटाने की कार्रवाई शुरू करते हुए 20 मार्च शाम तक शम्भू बॉर्डर का रास्ता खुलवा दिया था। उस दौरान कई किसानों को गिरफ्तार भी किया गया था।
उसके बाद आज किसान नेता सरवन सिंह पंधेर किसानों के साथ शम्भू मोर्चे की स्थिति देखने पहुंचे। सरवन सिंह पंधेर पैदल हरियाणा बार्डर तक गए और काफी खुश दिखाई दिए।
उन्होंने शम्भू मोर्चा खत्म करवाने को लेकर पंजाब सरकार के खिलाफ नाराजगी जताई और कहा किसानों ने रास्ता नहीं रोका था। बल्कि हरियाणा की तरफ से रास्ता रोका गया था।
उन्होंने कहा मोर्चे की अगली रणनीति जल्द तय की जाएगी और मोर्चे का क्या रुख रहेगा यह तय किया जाएगा। उन्होंने साफ इशारा किया कि उनकी लड़ाई जारी रहेगी लेकिन मोर्चा कहाँ लगाया जाएगा यह जल्द तय किया जाएगा।
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp channel Join Now

Around the web