Manish Sisodia को जमानत से सत्य की जीत की शुरुआत हुई: अनुराग ढांडा

Manish Sisodia की जमानत होने से देश भर के कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह – अनुराग ढांडा

Manish Sisodia: बहुत जल्द अरविंद केजरीवाल भी जेल से बाहर होंगे: अनुराग ढांडा

बदलाव की क्रांति अब तेजी से देश में फैलेगी: अनुराग ढांडा

क्रांतिकारी जिस तरह अंग्रेजों से लड़े थे वैसे ही मनीष सिसोदिया तानाशाही सरकार के खिलाफ लड़े: अनुराग ढांडा

आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा ने Manish Sisodia की जमानत पर बयान जारी करते हुए कहा कि हम माननीय सुप्रीम कोर्ट का धन्यवाद करते हैं। सत्य की जीत हुई है।

पूरे देश के लोगों में उत्साह है। भारतीय जनता पार्टी देश में अच्छी राजनीति और बदलाव के खिलाफ जो साजिश कर रही थी, आम आदमी पार्टी को खत्म करना चाहती थी, आज वह साजिश एक्सपोज हो चुकी है।

बहुत जल्द अरविंद केजरीवाल जी भी बाहर होंगे। बदलाव की क्रांति अब पूरी तेजी से देश में फैलेगी। एक-एक कार्यकर्ता में उत्साह है और सच्चाई की जीत हुई है।

उन्होंने कहा ईडी से जमानत मिले तो सीबीआई गिरफ्तार कर लेती थी। वहीं सीबीआई में जमानत मिले तो ईडी गिरफ्तार कर लेती थी।

सुप्रीम कोर्ट ने उसको समझ कर निर्णय दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने ईडी और सीबीआई दोनों को मिलाकर रेगुलर बेल दी है।

उन्होंने कहा सुप्रीम कोर्ट भी समझ रहा है कि एजेंसियों का दुरुपयोग हो रहा है। किसी केस की जांच करना इनका मकसद नहीं है। यह पूरा खेल बीजेपी के दफ्तर में बनाया गया एक फर्जी डॉक्यूमेंट है। आज तानाशाही के मुंह पर तमाचा लगा है। शिक्षा क्रांति अब पूरे देश में फैलेगी।

उन्होंने कहा मनीष सिसोदिया आम आदमी पार्टी की विचारधारा का एक मजबूत स्तंभ है। पूरे देश में उनका शिक्षा क्रांति के लिए जाना जाता है। आने वाले समय में देश की राजनीति में उनका योगदान बहुत महत्वपूर्ण रहने वाला है।

वह पूरे देश के लिए उदाहरण बनेंगे। एक मजबूत व्यक्ति ने इस फर्जी साजिश का सामना 17 महीने तक किया। उनको तोड़ने का हर संभव प्रयास हुआ। क्रांतिकारी जिस तरह अंग्रेजों से लड़े थे वैसे ही Manish Sisodia तानाशाही सरकार के खिलाफ लड़े।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button