नोएडा में टीचर की घिनौनी करतूत : म्यूजिक सिखाने के नाम पर दिखाता था गंदी वीडियो, मां ने पकड़ा रंगे हाथ!

नोएडा: जाने क्या है पूरा मामला

 

नोएडा: माता पिता के बाद जिस पर सबसे ज्यादा भरोसा किया जाता है वह होता है गुरु। एक टीचर जो अपने छात्रों को पढ़ा लिखाकर सही गलत का मतलब बताकर उन्हें जीवन में आगे बढ़ने में मदद करता है।

लेकिन अगर वहीं, टीचर अब हैवान बन जाए इससे बुरा क्या होगा। नोएडा में फेस-3 थाना क्षेत्र से एक मामला सामने आया है जिसने गुरु और शिष्य के रिश्ते को शर्मसार किया है।

संगीत सिखाने आए ट्यूटर ने 10 वर्षीय बच्ची को लैपटॉप में आनलाइन पोर्न वीडियो दिखाना शुरू कर दिया। लैपटॉप में बेटी को पोर्न वीडियो देख मां सदमे में आ गई।

 

क्या है पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक, फेस-3 थाना क्षेत्र में एक महिला ने पुलिस को मुकदमा दर्ज कराया है। महिला का कहना है कि वह गांव गढ़ी चौखंडी के पास एक सोसाइटी में परिवार के साथ रहती है।

उन्होंने पुलिस को बताया कि दिल्ली के तुर्कमान गेट का सैमुअल अनुराग करीब एक वर्ष से उनके घर पर 10 वर्षीय बच्ची को म्यूजिक सिखाने आता था। एक दिन उन्होंने अपनी को लैपटॉप में बेटी को पोर्न वीडियो देखते हुए पकड़ा।

बच्ची से पूछने पर जब ट्यूटर का नाम आया तो मां ने आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने जांच के बाद आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है!

Also Read: Weather Alert: हरियाणा में मानसून ने पकड़ी रफ़्तार, हरियाणा मे मौसम ने दिखाई मेहरबानी; जानें मौसम का पूरा अपडेट

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button