home page

भ्र्ष्टाचार में दोषी अधिकारी कर्मचारी को किसी सूरत में बक्सा नहीं जायेगा- नायब सिंह सैनी​​​​​​​

 Under no circumstances will any officer or employee involved in corruption be spared - Nayab Singh Saini rcb vs csk grok ai earthquake

 | 

 REAKING न्यूज़

हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र के दौरान मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा अपर्णा संस्थान के संबंध में सदन में लाए गए विधेयक का उद्देश्य स्वामी धीरेन्द्र ब्रह्मचारी के जन कल्याण के विचारों को आगे बढ़ाना है। 
उन्होंने कहा कि उस जमीन पर योगा आश्रम पहले से बना है और स्वामी धीरेन्द्र ब्रह्मचारी जी चाहते थे कि लोगों को यहां पर स्वास्थ्य सुविधाएं भी उपलब्ध हों। इसलिए इस आश्रम का नियंत्रण सरकार के अधीन लेकर जन कल्याण के भाव को साकार करना है।
मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि राज्य सरकार पिछले 11 सालों से लगातार भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टोलरेंस नीति अपनाते हुए कार्य कर रही है और दोषी पाए जाने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों या अन्य लोगों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जा रहा है।
श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि मनरेगा घोटाले के मामले में वर्तमान राज्य सरकार ने संज्ञान लेते हुए सख्त एक्शन लिया है। इस मामले में अधिकारियों और संल्पित अन्य लोगों के विरूद्ध सख्त कार्रवाई की गई है।
हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र के आखिरी दिन हरियाणा को अपना राज्य गीत मिल गया। सदन में राज्य गीत के चयन पर गठित समिति द्वारा राज्य गीत पर रखा गया प्रस्ताव ध्वनि मत से सर्वसम्मति से पारित हुआ। 
मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने इस गीत को मूर्तरूप देने वाले सभी गणमान्यों का आभार व्यक्त किया और इसे 2 करोड़ 80 लाख लोगों की भावनाओं में जोश भरने वाला गीत बताया।
मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि आगामी 14 अप्रैल को देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी हिसार एयरपोर्ट से हवाई यात्रा का शुभारंभ करेंगे।उन्होंने कहा कि आज इस संबंध में एलाइंस एयरलाइंस द्वारा सफल एयर ट्रायल आयोजित किया गया है।
मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने बजट सत्र के दौरान रचनात्मक सुझावों के लिए सभी सदस्यों का आभार प्रकट करते हुए कहा कि हरियाणा के इतिहास का शायद यह सबसे लंबा बजट सत्र रहा है। 12 दिन चले इस बजट सत्र में कुल 13 बैठक आयोजित हुई है और सदस्यों द्वारा 60 घंटे रचनात्मक चर्चा की गई है।
Under no circumstances will any officer or employee involved in corruption be spared - Nayab Singh Saini rcb vs csk grok ai earthquake
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp channel Join Now

Around the web