Rahul Gandhi की जो जबान काट कर लाएगा मैं उसको 11 लाख का इनाम दूंगा! – MLA संजय गायकवाड

Rahul Gandhi: शिवसेना(शिंदे) गुट के MLA संजय गायकवाड का Rahul Gandhi के विरोध में आपत्तिजनक विवादित बयान.. !

Rahul Gandhi: शिंदे गुट के शिवसेना MLA संजय गायकवाड़ ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर विवादित बयान दिया है।

गायकवाड़ ने कहा कि राहुल गांधी की जीभ काटने वाले को 11 लाख का इनाम दूंगा।

शिवसेना विधायक ने कहा कि लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी ने कहा कि संविधान खतरे में है। ऐसा फेक नरेटिव फैलाकर लोगों का वोट लिया और आज आरक्षण खत्म करने की बात कर रहे हैं।

Rahul Gandhi: वे आज पिछड़ों और आदिवासियों का आरक्षण खत्म करने की बात कर रहे हैं।

राहुल ने जो ये भाषा बोली है कि आरक्षण खत्म करेंगे। मैं कहता हूं जो राहुल की जीभ काटेगा मैं उसे 11 लाख दूंगा। राहुल गांधी पिछड़ों, आदिवासियों और अन्य लोगों का 100 फीसदी आरक्षण खत्म करना चाहते हैं।

आरक्षण खत्म करने की मन की बात उनके जुबान पर आ गई। कांग्रेस का असली चेहरा सामने आ गया। मेरा ये बयान मेरी प्रसिद्धी के लिए नहीं है।

हम पिछड़े वर्गों और ओबीसी की दुर्दशा देख रहे हैं। आज हमें उस समाज को अपने साथ लाने की जरूरत है। उनके दुखों को देखते हुए मैंने यह बयान दिया है।

Rahul Gandhi: BJP नेता बिट्टू ने राहुल गांधी को बताया आतंकवादी

संजय गायकवाड़ से पहले केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता रवनीत सिंह बिट्टू ने राहुल गांधी पर हमला बोला था। उन्होंने राहुल को आतंकवादी बताया है।

बिट्टू ने कहा कि राहुल गांधी देश के नंबर वन आतंकवादी हैं। राहुल गांधी को अपने देश के साथ ज्यादा प्यार नहीं है। उन्होंने कहा कि एक तो पहले वो हिंदुस्तानी नहीं है।

ज्यादा समय उन्होंने देश के बाहर बिताया है। वो बाहर जाकर हर चीज उलटा-पुलटा बोलते हैं। देश की सुरक्षा एजेंसी इसे गिरफ्तार कर जांच करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button