Ram Mandir: सिर्फ 6 महीने…. और करोडों श्रद्धालु पहुंचे राम मंदिर अयोध्या

Ram Mandir: 6 महीने में रामलला के दर्शन करने पहुंचे 11 करोड़ श्रद्धालु।

Ram Mandir: 10.36 लाख विदेशी पर्यटकों ने भी किया पसंद।

Ram Mandir निर्माण के बाद पर्यटन का बड़ा केंद्र बनी अयोध्या।

यूपी में आए कुल पर्यटकों में से एक तिहाई पर्यटक अयोध्या पहुंचे हैं।

यूपी के पर्यटन विभाग ने आंकड़ा जारी कर बताया है कि इस साल के 6 महीने यानी जून तक 11 करोड़ पर्यटक अयोध्या आए, जबकि पूरे उत्तर प्रदेश में 33 करोड़ लोग घूमने आए।

Ram Mandir: साल के पहले 6 महीने में अयोध्या पहुंचे 11 करोड़ पर्यटक

अयोध्या में राम जन्मभूमि पर बन रहे भव्य मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद उत्तर प्रदेश ने पर्यटकों की संख्या में बड़ी रिकॉर्ड बनाया है। 22 जनवरी को हुए राम मंदिर कार्यक्रम के बाद से श्रद्धालुओं का अयोध्या पर्यटन नया टूरिस्ट प्लेस बन गया है।

यहां पहुंचने वाले पर्यटकों की संख्या में काफी इजाफा हुआ है। यहां पहले 6 महीने में अयोध्या में क़रीब 11 करोड़ पर्यटक पहुंचे है। 11 करोड़ लोगों ने रामलला के दर्शन कर लिए हैं।

बता दें कि उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग ने बताया कि साल 2024 की पहली छमाही में प्रदेश में सबसे ज्यादा पर्यटक अयोध्या पहुंचे। ये संख्या करीब 11 करोड़ है। विभाग से मिली जानकारी के अनुसार पहले 6 महीने में 10 करोड़ से अधिक घरेलू पर्यटकों के साथ 2851 विदेशी पर्यटक भी अयोध्या पहुंचे हैं।

गौरतलब है कि इससे पहले पर्यटकों की संख्या के लिहाज से वाराणसी पहले नंबर पर था। रामलला के दर्शन के लिए देश के तकरीबन हर राज्य से राम भक्त अयोध्या पहुंच रहे हैं। प्राण प्रतिष्ठा के बाद अयोध्या धार्मिक पर्यटन का नया केंद्र बन गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button