T20 World Cup 2024 पर मंडराया खतरा, ICC बांग्लादेश से शिफ्ट कर सकता है टूर्नामेंट

Women’s World Cup 2024 may be shifted from Bangladesh to Sri Lanka

 

T20 World Cup 2024: बांग्लादेश की स्थित विश्व को झकजोर देने वाली है। बांग्लादेश की राजधानी ढ़ाका में हिंदुओं पर हिंसक हमले और वहां मां-बहनों के साथ अभद्रा की जा रही है।

आरक्षण विरोधी आंदोलन में बांग्लोदश जल रहा है। वहां की प्रधानमंत्री शेख हसीना इस्तीफा देकर देश छोड़ चुकी है। जहां उनका हवाईजहाज सीधे भारत के गाजियबाद स्थित हिंडन एयरबेस पर लैंड हुआ है।

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें स्पेशल हाउस में शरण भी दी हुई है। हिसंक हमलों के पीछ बांग्लादेश की स्थिति इतनी खराब हो गई है कि इसका असर टी20 महिला विश्व कप 2024 (T20 World Cup 2024) पर पड़ने वाला है।

इस बार आईसीसी ने इस बड़े टूर्नामेंट की मेजबानी बांग्लादेश को दी है।। वहां के गंभीर हालात को देखकर अब लगने लगा है कि यह महिला टूर्नामेंट बांग्लादेश की सरजमीं पर खेला जाना मुश्किल है।

शिफ्ट होगा महिला T20 World Cup 2024

गौरतलब है कि 3 अक्टूबर से बांग्लादेश में महिला विश्व कप (T20 World Cup 2024) का आगाज होने वाला है। जिसकी मेजबानी बांग्लादेश को सौपी गई है। इस विश्व कप को खेलने के लिए दुनियाभर की 8 दावेदार टीम बड़े इवेंट में हिस्सा लेने वाली है। वहीं पिछले साल इस विश्व कप पर ऑस्ट्रेलिया ने कब्जा जमाया था। फाइनल मुकाबले में साउथ अफ्रीका को उन्हीं के घर में 19 रनों से मात दी थी।

श्रीलंका में हो सकता है T20 World Cup 2024

टी20 महिला विश्व कप 2024 (T20 World Cup 2024) संभवत बांग्लादेश में खेला जाना मुश्किल है। ऐसे में इस सीरीज को पड़ोसी मुल्क श्रीलंका में शिफ्ट किया जा सकता है।

इसके अलावा इस टूर्नामेंट को दुबई में भी शिफ्ट किया जा सकता है। हिंसक माहौल में बांग्लादेश में खेलना भारतीय खिलाड़ियों और विश्व के अन्य खिलाडियों के लिए जान का सौंदा बन सकता है।

ऐसे में कोई देश अपनी खिलाड़ियों की जान को खतरा पैदा नहीं करना चाहेगा। गौरतलब है कि बांग्लादेश में रह रहे भारतीय मूल के हिंदू और बांग्लादेशी हिंदुओं को मारने की कोशिश की जा रही है।

यहीं नहीं हिंदू महिलाओं को घर से उठाकर भी ले जा रहे है। ऐसे में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड भी नहीं चाएगा कि भारतीय क्रिकेटर्स वहां अपनी जान को जोखिम में डाल कर टूर्नामेंट खेलने बांग्लादेश की सरजमीं पर कदम रखे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button