world most powerful passport: ये है दुनिया का सबसे ताकतवर पासपोर्ट....रैंकिंग हुई जारी
Apr 4, 2025, 17:45 IST
|
नोमैड कैपिटलिस्ट पासपोर्ट इंडेक्स 2025 में आयरलैंड का पासपोर्ट पहले स्थान पर आया है।
पिछले साल भारत मोज़ाम्बिक के साथ 147वें स्थान पर था, यानी इस साल इसकी रैंकिंग थोड़ी गिर गई है।भारत को 148वां स्थान मिला है।
इस लिस्ट में 199 देशों के पासपोर्ट का विश्लेषण किया गया है, जिसमें भारत का पासपोर्ट भी शामिल है। हालांकि, भारत की रैंकिंग पहले से और नीचे चली गई है। दूसरी ओर पाकिस्तान का पासपोर्ट हमेशा की तरह दुनिया के सबसे कमजोर पासपोर्ट में गिना गया है।
इसके अलावा हेनले पासपोर्ट इंडेक्स में भी भारत की रैंकिंग 80वें स्थान से गिरकर 85वीं हो गई है। यह इंडेक्स अंतरराष्ट्रीय वायु परिवहन संघ (IATA) के डेटा पर आधारित होता है।