गोरखपुर को पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से जोड़ने के लिए बन रहा ये लिंक Expressway, लोगों को मिलेगा ये बड़ा फायदा

पूरे Gorakhpur लिंक Expressway को दो भागों में बांटा गया है।

गोरखपुर को पूर्वांचल Expressway से जोड़ने के लिए कुल 91 KM का लंबा 4 लेन Gorakhpur लिंक Expressway बनाया जा रहा है। यूपीड़ा इसका निर्माण करवा रहा है। यह Expressway Gorakhpur की तरफ जैतपुर गांव के पास Gorakhpur बाईपास से शुरू होकर संत कबीर नगर, अंबेडकर नगर से होते हुए आजमगढ़ में सलारपुर के पास पूर्वांचल Expressway पर खत्म होता है।

पूरे Gorakhpur लिंक Expressway को दो भागों में बांटा गया है। 47.5 KM के पैकेज 1 को APCO इंफ्राटेक प्राइवेट लिमिटेड बना रही है। इस पैकेज के मुख्य कैरिजवे का काम पूरी तरह से तैयार है। हालांकि, इसके चारों इंटरचेंज पर अभी काम चल रहा है, जो जल्द पूरा होगा।

Gorakhpur लिंक Expressway के पैकेज-2 पर आगे की सभी स्लाइड में हम आपको विस्तार से जानकारी देंगे। पैकेज-2 को दिलीप बिल्डकॉन लिमिटेड बना रहा है और इस पैकेज की ताजा अपडेट 8 अक्टूबर 2024 तक का ही है। Gorakhpur की ओर से आने पर घाघरा नदी पार करने के बाद पूर्वांचल एक्सप्रेस की तरफ चलने पर KM 47.5 (मदैनिया के पास) से पैकज 2 की शुरुआत होती है।

47.5 KM से शुरू होने वाले पैकेज पर ढाई KM बाद ही KM 50 पर Expressway के दोनों तरफ टॉयलेट ब्लॉक बनकर तैयार हैं। यहां पर कुछ देर हल्के होकर आप अपना आगे का सफर जारी रख सकते हैं।

Gorakhpur लिंक Expressway के पैकेज-2 का पहला इंटरचेंज राजेसुल्तानपुर- टांडा रोड के ऊपर बनाया गया है। डायमंड स्टाइल का इस इंटरचेंज पूरी तरह से तैयार हो चुका है। इसे बड़ी ही खूबसूरती से डिजाइन किया गया है।

Gorakhpur लिंक Expressway के KM 62 पर पैकेज-2 का दूसरा इंटरचेंज आजमगढ़-टांडा रोड पर नेशनल हाईवे नंबर 233 के ऊपर बनाया गया है। यह इंटरचेंज भी बनकर पूरी तरह से तैयार है।

Gorakhpur लिंक Expressway के KM 73 पर पैकेज-2 का तीसरा इंटरचेंज अंबेडकर नगर जिले में बनाया गया है। इस इंटरचेंज को भी डायमंड स्टाइल में ही बनाया गया है। यहां से कुछ ही दूरी पर रेस्ट एंड सर्विस एरिया बनाया जाएगा, जिस पर अभी काम शुरू भी नहीं हुआ है। दोनों तरफ का ट्रैफिक इसका इस्तेमाल कर पाएगा, इसलिए रास्ता तैयार हो चुका है।

Gorakhpur लिंक Expressway को पूर्वांचल Expressway को लिंक करने के लिए ही बनाया जा रहा है। आजमगढ़ जिले के सलारपुर गांव के पास पूर्वांचल Expressway पर यह लिंक Expressway खत्म होता है। यहां पर ट्रंपेट इंटरचेंज बनाया गया है। इससे पहले KM 82 पर टोल प्लाजा भी पूरी तरह से बनकर तैयार है।

Gorakhpur लिंक Expressway पूरी तरह से बनकर तैयार है। पैकेज-1 में मामूली काम बाकी है, अब यूपीडा ही फैसला करेगा कि वह इसका उद्घाटन कब करता है। बता दें कि लखनऊ की तरह से 191 KM आने के बाद आपको Gorakhpur लिंक Expressway पर चढ़ने के लिए लूप लेना होगा।

Join WhatsApp Join Group
Like Facebook Page Like Page

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button