UP Expressway : UP में बनेगा ये सबसे बड़ा एक्सप्रेसवे, सफर होगा सुपरफास्ट, ये लोग होंगे मालामाल

इस लिस्ट में एक और Expressway जुड़ने जा रहा है।

UP Expressway : भारत में आए दिन नए नए एक्सप्रेसवे बनाए जा रहें है, केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने लोगों के लिए इतने एक्सप्रेसवे का और रोडों का यही करवाकर लोगों के सफर को बिल्कुल आसान बना दिया है। उत्तर प्रदेश को अब तक कई एक्सप्रेसवे की सौगात मिल चुकी है। प्रदेश में Expressway का जाल लगातार फैल रहा है।

इस लिस्ट में एक और Expressway जुड़ने जा रहा है। UP को राज्य का सबसे बड़ा Expressway मिलने जा रहा है। जिसकी शुरुआत गोरखपुर से होगी।

गोरखपुर-सिलीगुड़ी Expressway के निर्माण से इन दोनों शहरों की दूरी करीब 600 KM कम हो जाएगी। यात्रा का समय 15 घंटे से घटकर केवल 9 घंटे रह जाएगा। साल 2028 तक इस Expressway को पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

3 राज्यों से गुजरने वाले गोरखपुर-सिलीगुड़ी Expressway की लंबाई 519 KM है। इसका फायदा UP के तीन जिलों गोरखपुर, कुशीनगर और देवरिया को मिलेगा।

गोरखपुर से सिलीगुड़ी तक जाने वाले इस Expressway का फायदा उत्तर प्रदेश के तीन जिलों को मिलेगा। जिसमें गोरखपुर के साथ कुशीनगर और देवरिया शामिल हैं। इन जिलों के 111 गांव की जमीन का अधिग्रहण किया गया है।

जिन 111 गांव का अधिग्रहण किया गया है। उसमें कुशीनगर के तमकुहीराज के 42 गांव, हाटा के 19 गांव, कसाया के 13 गांव शामिल हैं। इसके अलावा चौरी चौरा के 14 गांव, देवरिया सदर के 23 गांव शामिल हैं।

गोरखपुर सिलीगुड़ी Expressway बिहार के 8 जिलों से होकर गुजरेगा। जिसमें पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, अररिया और किशनगंज शामिल हैं। यहां गंडक नदी पर एक पुल भी बनाया जाएगा।

UP से गोरखपुर-सिलीगुड़ी Expressway करीब 84।3 KM गुजरेगा। जबकि बिहार का 416 KM, पश्चिम बंगाल में इसका 18।97 KM हिस्सा है।

गोरखपुर से सिलीगुड़ी तक जाने वाले इस Expressway से उत्तर प्रदेश बिहार और पश्चिम बंगाल तक का सफर बेहद सुविधाजनक और कम समय में पूरा हो सकेगा।

इस Expressway को स्टेट हाईवे, नेशनल हाईवो और मेन रोड से कनेक्टि किया जाएगा। UP की बात करें तो गोरखपुर-आजमगढ़ लिंक एक्सप्रेस वे भी इससे जोड़ा जाएगा।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस Expressway को पूर्वांचल Expressway से भी जोड़ने की तैयारी की जा रही है। इससे दिल्ली जाने का रास्ता आसान हो जाएगा।

 

Join WhatsApp Join Group
Like Facebook Page Like Page

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button