Vivah Shadi Muhurat 2024 : अगले 2 महीने ये तारीखें रहेगी विवाह के लिए शुभ, जाने किस दिन सबसे अच्छा मुहर्त ?
हिंदू धर्म में कोई भी शुभ या मांगलिक कार्य शुभ मुहूर्त में ही किए जाते हैं। मान्यता है कि शुभ मुहूर्त में कार्य आरम्भ करने से कार्य जरूर पूरा होता है और ग्रह नक्षत्र के शुभ प्रभाव आदि का भी साथ मिलता है।
हिंदू धर्म में शादी विवाह जैसे मांगलिक कार्यों के लिए भी विशेष रूप से शुभ मुहूर्त का चयन किया जाता है। मान्यता है कि शुभ मुहूर्त में विवाह सम्पन्न होने से वर और वधू का वैवाहिक जीवन सुखमय, खुशहाल और सफल रहता हैं।
हिंदू धर्म में देवशयनी एकादशी से देवउठनी एकादशी तक विवाह आदि मांगलिक कार्य नहीं होते हैं। देवउठनी एकादशी के साथ ही विवाह होने शुरू हो जाते हैं। इस वर्ष देवउठनी एकादशी 12 नवंबर 2024 को है, यानी 12 नवंबर 2024 से शादी विवाह फिर से संपन्न होने शुरू हो जाएंगे।
आइए जाने अगले 2 महीनों में विवाह के लिए शुभ तारीख
पंचांग के अनुसार, नवंबर, दिसंबर माह में शादी विवाह के लिए शुभ तिथियां
नवंबर महीने में ये है शुभ तारीखें : 16 नवंबर, 17 नवंबर, 22 नवंबर, 23 नवंबर, 24 नवंबर, 25 नवंबर, 26 नवंबर, 28 नवंबर और 29 नवंबर
दिसंबर महीने में ये है शुभ तारीखें : 2 दिसंबर, 3 दिसंबर, 4 दिसंबर, 5 दिसंबर, 9 दिसंबर, 10 दिसंबर, 11 दिसंबर, 14 दिसंबर और 15 दिसंबर को शादी के लिए सबसे शुभ मुहूर्त रहेंगे।
मांगलिक कार्य
इस वर्ष चातुर्मास का आरम्भ देवशयनी एकादशी के साथ 17 जुलाई 2024 से हुआ था। इसलिए 17 जुलाई के बाद से नवंबर में आने वाली देव उठनी एकादशी, यानी 12 नवंबर तक के समय के दौरान सभी मांगलिक और शुभ कार्य पूरी तरह से बंद हैं। 12 नवंबर 2024 को देव उठनी एकादशी के साथ ही शादी विवाह फिर से संपन्न होने शुरू हो जाएंगे।