ब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिसरकारी योजनाहरियाणा

Administrative reshuffle in Haryana : 4 एचसीएस अधिकारियों के तबादले, सिवाच बने बराड़ा SDM, भारत भूषण को मिली MDA पंचकूला की अतिरिक्त जिम्मेदारी

Administrative reshuffle in Haryana: हरियाणा में प्रशासनिक फेरबदल: 4 एचसीएस अधिकारियों के तबादले, सिवाच बने बराड़ा SDM

Administrative reshuffle in Haryana: हरियाणा सरकार ने 4 एचसीएस बदले: सिवाच को बराड़ा उप मंडल अधिकारी लगाया; पंचकूला MDA भारत भूषण की जिम्मेदारी बढ़ाई

हरियाणा सरकार ने तत्काल प्रभाव से 4 एचसीएस अधिकारियों की नियुक्ति एवं ट्रांसफर के आदेश जारी किए हैं।

आदेशों के अनुसार, कुरुक्षेत्र के जिला नगर आयुक्त, सतिंदर सिवाच को बराड़ा का उप-मंडल अधिकारी (नागरिक) नियुक्त किया गया है।

पंचकूला महानगर विकास प्राधिकरण के संयुक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी, भारत भूषण को उनके वर्तमान कार्यभार के अलावा गृह विभाग में उप-सचिव नियुक्त किया गया है।

बराड़ा के उप-मंडल अधिकारी (नागरिक) अमन कुमार को कुरुक्षेत्र का जिला नगर आयुक्त नियुक्त किया गया है।

सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग की संयुक्त निदेशक (प्रशासन) तथा सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग की उप-सचिव, हरप्रीत कौर को मॉडल संस्कृति स्कूल का संयुक्त निदेशक नियुक्त किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button