ब्रेकिंग न्यूज़वायरलहरियाणा

Advocate Rajat Kalsan: हांसी कोर्ट से जमानत मिलने के बाद हिसार पुलिस ने एडवोकेट रजत कल्सन को फिर से किया गिरफ्तार

Advocate Rajat Kalsan: एडवोकेट रजत कल्सन की मुश्किलें बढ़ीं, एक केस में जमानत मिलते ही दूसरे केस में गिरफ्तार

 

Advocate Rajat Kalsan: एडवोकेट रजत कल्सन की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं,हांसी कोर्ट से जमानत मिलने के कुछ घंटों बाद ही हिसार पुलिस ने उन्हें दोबारा गिरफ्तार कर लिया। यह गिरफ्तारी सरकारी काम में बाधा डालने और पुलिस से मारपीट के आरोप में की गई।

 

दरअसल, नारनौंद पुलिस बुधवार को हत्या केस में रजत कल्सन को नोटिस देने हिसार ऑटो मार्केट पहुंची थी। इस दौरान पुलिस और Advocate Rajat Kalson  के बीच धक्का-मुक्की हो गई, जिसमें हांसी स्पेशल स्टाफ के एसआई रवि घायल हो गए। इसके बाद पुलिस ने वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दी और Advocate Rajat Kalson  को मौके से गिरफ्तार कर लिया।

 

अब हिसार पुलिस ने उन्हें अपने साथ ले जाकर कोर्ट में पेश किया है। बताया जा रहा है कि गिरफ्तारी का कारण सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाना और पुलिसकर्मी पर हमला करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button