Bhiwani Manisha Murder Case: भिवानी मनीषा मर्डर मिस्ट्री में नया मोड़, स्वतंत्र एक सुसाइड नोट आया सामने..!
Bhiwani Manisha Murder Case: हरियाणा के भिवानी की लेडी टीचर मनीषा (19) की मौत के मामले में बड़ा मोड़ आ गया है।
Bhiwani Manisha Murder Case: लाश मिलने के 5 दिन बाद पुलिस ने कहा कि इस मामले में सुसाइड के एंगल से भी जांच हो रही है।
हालांकि अभी एक-दो रिपोर्ट आना बाकी है, उसके बाद सब कुछ स्पष्ट हो जाएगा। 11 अगस्त को जिस दिन मनीषा लापता हुई, उस दिन उसने जहरीला स्प्रे खरीदा था। दुकानदार ने इसकी एंट्री भी की।
पुलिस ने दुकानदार के बयान भी लिए हैं। कॉपी के पन्ने पर लिखा एक सुसाइड नोट सामने आया है। जिसमें रोमन में लिखा है। हालांकि हरियाणवी लहजा है।
उन्होंने कहा कि क्या ये सुसाइड नोट मनीषा ने लिखा- इसकी जांच हो रही है। एक-दो रिपोर्ट आने का इंतजार है, उसके बाद ही इस केस में कुछ स्पष्ट हो सकेगा।
बच्चे की कॉपी में लिखा सुसाइड नोट इसी बीच पुलिस के सामने एक सुसाइड नोट आया है। जो स्कूल कॉपी के पन्ने पर लिखा है। हरियाणवी लहजा है, हालांकि रोमन (इंग्लिश) में लिखा है। बताया जा रहा है कि मनीषा के पास से ही यह पन्ना मिला।
एसपी सुमित कुमार का कहना है कि अभी इसकी जांच करवाई जा रही है। परिजनों को भी इस नोट के बारे में जानकारी थी। लिखावट मिलाई जा रही है। (esmachar यह सुसाइड नोट मनीषा का होने की पुष्टि नहीं करता।)
लार का सैंपल लिया, रिपोर्ट का इंतजार पुलिस का दावा है कि मनीष की गर्दन पर धारदार हथियार नहीं बल्कि जानवर के काटने के निशान हैं। मनीषा की लाश के मुंह व गर्दन के पास से लार के सैंपल लिए गए हैं।
ताकि पता चल सके कि ये जानवर ने शव को नुकसान पहुंचाया है। पुलिस ने मधुबन की फॉरेंसिक साइंस लैब में भी 10 सैंपल भेजे हैं, जिनकी रिपोर्ट का अभी इंतजार है। पुलिस जल्द से जल्द रिपोर्ट सामने लाने की कोशिश में जुटी है।