ब्रेकिंग न्यूज़वायरल

Big Breaking News: किसान-पुलिस भिड़ंत: डीएसपी ने लगाया वर्दी पर हाथ डालने और जूड़ा खींचने का आरोप, किसानों ने कहा- गाड़ी चढ़ाने की कोशिश

Big Breaking News: किसानों और पुलिस में झड़प: डीएसपी बोली- वर्दी पर हाथ डाला, जूड़ा खींचा, किसानों ने लगाया गाड़ी चढ़ाने का आरोप

Big Breaking News: पंजाब के नाभा में सोमवार को पुलिस और किसानों के बीच झड़प हो गई। महिला डीएसपी मनदीप कौर ने कहा कि उनके साथ कुछ किसानों ने बदतमीजी की। डीएसपी के दफ्तर के बाह किसान धरना दे रहे थे।

पंजाब के पटियाला के नाभा में सोमवार को किसानों और पुलिस के बीच झड़प हो गई। नाभा की डीएसपी मनदीप कौर ने आरोप लगाया कि किसानों ने उनके साथ धक्का-मुक्की की। उनकी वर्दी पर हाथ डाला व उनका जूड़ा खींचा। वहीं, किसानों का कहना है कि डीएसपी उन पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश कर रही थीं। इस टकराव से हालात तनावपूर्ण हो गए।

दरअसल, किसान शंभू बॉर्डर से ट्रॉलियां चोरी के मामले में नगर परिषद अध्यक्ष सुजाता चावला के पति पंकज पप्पू की गिरफ्तारी को लेकर डीएसपी दफ्तर के बाहर धरना दे रहे थे। इस धरना-प्रदर्शन में भारतीय किसान यूनियन आजाद, भारतीय किसान यूनियन भटेड़ कलां और क्रांतिकारी यूनियन समेत चार यूनियन शामिल थीं। किसानों का आरोप है कि शंभू बॉर्डर से ट्रॉलियां चोरी मामले में पंकज पप्पू सीधे तौर पर शामिल हैं। इसके बावजूद पुलिस ने हल्की धाराएं लगाकर उसे जमानत दिला दी। किसानों के धरने के दौरान जब डीएसपी मनदीप कौर अपने दफ्तर से बाहर जाने लगीं तो किसानों और डीएसपी में कहासुनी हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button