ब्रेकिंग न्यूज़हरियाणा

खेल एवं शिक्षा महासंघ द्वारा पहली इंडो नेपाल अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता का पोखरा नेपाल में करवाया जाएगा भव्य आयोजन

इंडियन स्पोर्ट्स एंड एजुकेशन फेडरेशन द्वारा किया जाएगा भव्य आयोजन

 

आगरा/सूरज रोहिल्ला। इंडियन स्पोर्ट्स एंड एजुकेशन फेडरेशन ISEF द्वारा आयोजित पहली इंडो नेपाल चैंपियनशिप का आयोजन 30 दिसम्बर 2025 से 3 जनवरी 2026 तक पोखरा, नेपाल में किया जाएगा।

इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भारत और नेपाल के विभिन्न राज्यों एवं जिलों के खिलाड़ी भाग लेंगे। प्रतियोगिता में आउटडोर और इनडोर खेलों जैसे एथलेटिक्स, कबड्डी, बैडमिंटन, क्रिकेट, बास्केटबॉल, लंबम, फुटबॉल, बॉक्सिंग, कराटे, किकबॉक्सिंग, योगा और वॉलीबॉल खेल शामिल किए गए हैं।

टीमों का रिपोर्टिंग स्थल गोरखपुर जंक्शन होगा, जहां से सभी प्रतिभागी दल 30 दिसम्बर 2025 को रवाना होंगे। वापसी यात्रा 3 जनवरी 2026 को होगी।

वरिष्ठ खेल प्रबंधक मनोज यादव ने बताया कि इस प्रतियोगिता के आयोजन का मुख्य उद्देश्य खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर का अनुभव दिलाना और भारत नेपाल के बीच खेलों के माध्यम से मैत्रीपूर्ण संबंधों को और मजबूत करना है।

उन्होंने बताया कि, खेल प्रतियोगिता के लिए तैयारियां जोरों से चल रही हैं। खिलाड़ियों को बेहतर से बेहतर सुविधाएं दी जाएंगी। खेलों के आयोजन से पूर्व एक बैठक का भी आयोजन किया गया जिसमें फेडरेशन के भविष्य और भारत में खेलों को बढ़ावा देने की रणनीतियों पर चर्चा की गई।

इस महत्वपूर्ण बैठक में फेडरेशन के संस्थापक और वरिष्ठ खेल प्रबंधक मनोज यादव द्वारा कई नए और प्रतिभाशाली चेहरों को फेडरेशन में उच्च जिम्मेदारियां सौंपी गई। यह कदम युवाओं को संगठन से जोड़ने और नई ऊर्जा लाने के लिए उठाया गया है।

आयोजन कमेटी के पदाधिकारियों ने फेडरेशन के उद्देश्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की और कहा कि वे भारत में खेल प्रतिभाओं को निखारने और उन्हें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के लिए कड़ी मेहनत करेंगे। उन्होंने विशेष रूप से जमीनी स्तर पर खेलों को बढ़ावा देने, ग्रामीण क्षेत्रों में खेल सुविधाओं का विस्तार करने और महिला खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने पर जोर दिया।

विमल यादव ने आयोजक कमेटी और खिलाड़ियों को अंतर्राष्ट्रीय खेलों के लिए बधाई दी और विश्वास जताया कि फेडरेशन खिलाड़ियों को नई ऊंचाइयों पर लेकर जाएगी। उन्होंने कहा कि फेडरेशन का लक्ष्य सिर्फ खिलाड़ियों को तैयार करना नहीं, बल्कि उन्हें एक बेहतर इंसान बनाना और खेल भावना का प्रसार करना भी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button