ब्रेकिंग न्यूज़सरकारी योजनाहरियाणा

Big News! नई दिल्ली की बजाय शकूर बस्ती से वापसी चलेगी अब किसान एक्सप्रेस

Big news! Kisan Express will now return from Shakur Basti instead of New Delhi

Big News : 15 अगस्त से किसान एक्सप्रेस रेलगाड़ी पुरानी दिल्ली स्टेशन की बजाय शकूर बस्ती स्टेशन पर टर्मिनेट होगी और वापिसी वहीं से चला करेंगी।

आज दिल्ली से किसान एक्सप्रेस में आना हुआ, ट्रेन एक घंटा लेट थी और रोहतक 4:49 पर पहुंच कर 4:51 पर चली । ट्रेन रोहतक से मात्र 19 मिनट में 5:10 पर कलानौर पहुंच गई और कलानौर से ट्रेन 5:13 पर चल कर भिवानी सिटी पर 5: 43 मात्र 20 मिनट में पहुंच

गई। ट्रेन को रोहतक से भिवानी सिटी तक पहुंचने में कुल 42 मिनट लगे, मैंने बीच में कई बार ट्रेन की स्पीड भी चेक की ट्रेन 105 किलोमीटर प्रति घंटा से 110 किलोमीटर प्रति घंटा तक की रफ्तार से चल रही थी।

 

मुख्य बात यह है कि जब एक्सप्रेस ट्रेन भिवानी से रोहतक लगभग 40 से 50 मिनट में आराम से जा सकती हैं , तो ऐसी समय सारणी क्यों ?

 

भिवानी से रोहतक जाने वाली हरिद्वार एक्सप्रेस को भिवानी जंक्शन से रोहतक के बीच में एक घंटा 55 मिनट यानी 115 मिनट का समय क्यों दिया गया है ? जबकि इसी ट्रेन को वापसी रोहतक से भिवानी आने के बीच एक घंटा यानी 60 मिनट का समय दिया हुआ है ।

 

तेज माने जानी वाली गोरखधाम सुपरफास्ट एक्सप्रेस को भिवानी जंक्शन से रोहतक के बीच एक घंटा 28 मिनट यानी 88 मिनट का समय क्यों दिया गया है ?

 

दैनिक यात्रियों की ट्रेन हिसार दिल्ली पैसेंजर को भिवानी सिटी से रोहतक तक के लिए एक घंटा 33 मिनट यानी 93 मिनट का समय क्यों दिया गया है। इसी ट्रेन को रोहतक से भिवानी सिटी वापसी आने में 56 मिनट का ही समय दिया गया है ।

 

किसान एक्सप्रेस जिसे आज रोहतक से भिवानी सिटी आने में 42 मिनट का समय दिया उस ट्रेन को भी भिवानी सिटी से रोहतक के बीच एक घंटा 31 मिनट यानी 91 मिनट का समय क्यों दिया गया । इसी किसान एक्सप्रेस को वापसी आने में रोहतक से भिवानी सिटी तक 48 मिनट का ही समय दिया हुआ है।

 

भिवानी से चलने वाली सबसे लंबी दूरी की ट्रेन फिरोजपुर अगरतला त्रिपुरा सुंदरी एक्सप्रेस को भी भिवानी सिटी से रोहतक तक के 44 किलोमीटर के लिए एक घंटा 51 मिनट यानी की 111 मिनट का समय क्यों दिया गया है और यह ट्रेन तो भिवानी सिटी से रोहतक के बीच कलानौर भी नहीं रुकती । जबकि ईसी ट्रेन को वापसी आने में रोहतक से भिवानी सिटी तक मात्र 41 मिनट का ही समय दिया हुआ है।

 

यह ट्रेन भिवानी सिटी से रोहतक जाने में 111 मिनट ले रही है और वापसी इस दूरी को तय करने में उसके आधे से भी कम यानी 41 मिनट का समय ले रही है यह रेलवे की समय सारणी की लापरवाही है कुछ लोग इसमें क्रॉसिंग को भी ऐड कर सकते हैं लेकिन आप समय सारणी को ध्यान से देखोगे तो क्रॉसिंग उतनी बड़ी समस्या नहीं है और क्रॉसिंग के लिए 10 से 15 मिनट का समय अतिरिक्त दिया जा सकता है जबकि इस ट्रेन में तो 70 मिनट का अतिरिक्त समय दिया हुआ है ।

 

भिवानी से रोहतक चलने वाली पैसेंजर ट्रेनों की समय सारणी का भी यही हाल है ।

 

यह समय सारणी हमेशा से ऐसी नहीं थी पहले गोरखधाम एक्सप्रेस को भिवानी जंक्शन से रोहतक जाने के लिए लगभग 50 मिनट का ही समय दिया गया था और हिसार दिल्ली पैसेंजर की जगह चलने वाली सिरसा एक्सप्रेस को भी 1 घंटे के आसपास का समय दिया हुआ था इसी तरह किसान एक्सप्रेस को भी लगभग 1 घंटे का ही समय दिया हुआ था लेकिन कोरोना के बाद से ट्रेनों की नई समय सारणी और रूट के बदलाव के बाद से भिवानी रोहतक दिल्ली रूट की ट्रेनों को समय सारणी में बदलाव करके धीमा कर दिया गया है ।

 

हरिद्वार एक्सप्रेस, त्रिपुरा सुंदरी, TRB पैसेंजर जैसी ट्रेनों को तो पिछले साल ही समय सारणी में बदलाव करके धीमा किया गया है ।

 

जबकि इस रूट पर अधिकतम गति सीमा 110 किलोमीटर प्रति घंटा तक की है और ट्रेन भिवानी से रोहतक के बीच आराम से 1 घंटे में सफर तय कर सकती हैं।

 

सबसे बुरा हाल भिवानी से रोहतक के बीच चलने वाली पैसेंजर ट्रेनों का किया गया है उनकी प्रासंगिकता लगभग खत्म कर दी गई है पहले तो इनकी समय सारणी में बदलाव इस तरह से किया गया कि एक्सप्रेस ट्रेनों के पीछे-पीछे चलने लग गई इससे पहले इन ट्रेनों का रोहतक से दिल्ली जाने वाले किसी ट्रेन के साथ जुड़ाव हुआ करता था अब वह जुड़वा भी खत्म हो गया ।

 

रोहतक से दोपहर 2:10 पर चलने वाली पैसेंजर ट्रेन विद्यार्थी और अन्य यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण ट्रेन थी और दोपहर में वह एकमात्र ट्रेन थी लेकिन उसके समय सारणी में बदलाव के बाद अब रोहतक से भिवानी सुबह 7:25 बजे के बाद शाम को 3:30 बजे किसान एक्सप्रेस ही ट्रेन है( त्रिपुरा सुंदरी मात्र शनिवार को 2:20 पर है), और अब यह ट्रेन(पहले 2:10 पर रोहतक से चलने वाली) रोहतक से 3:55 पर किसान एक्सप्रेस से सिर्फ 25 मिनट बाद चलती है ।

 

जबकि इसको सुबह 7:25 से 3:30 के मध्य लंबे समय अंतराल के दौरान चलाया जा सकता है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button