ब्रेकिंग न्यूज़

मानव संरक्षण कल्याण संगठन ने आज दिनांक 13.07.2025 को राष्ट्रीय……….

मानव संरक्षण कल्याण संगठन ने आज दिनांक 13.07.2025 को राष्ट्रीय कार्यालय दिल्ली अपने परिवार को आगे बढ़ाते हुए सतवीर ठाकुर को हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष के पद पर नियुक्ति पत्र देकर नियुक्त किया गया

इस मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र जैन ने बताया की हमारा संगठन काफी समय से देश के सभी राज्य में सामाजिक व जन कल्याण कार्य को समाज के सामाजिक व्यक्तियों के साथ मिलकर वह हर सामाजिक कार्य समय समय पर समाज की जरूरत अनुसार कार्य कर रहा जिसकी समाज के आमजन को जरुरत है

इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए आज संगठन ने हरियाणा में हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष के पद पर सतवीर ठाकुर की नियुक्ति की है और सतवीर ठाकुर को हरियाणा की जिम्मेवारी सौंपी गई है

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजेश वर्मा ने बताया की हमारे प्रदेश अध्यक्ष स्व प्रताप सोलंकी जी आकस्मिक निधन के बाद काफी समय से हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष का पद खाली था संगठन ने काफी विचार विमर्श करके हरियाणा प्रदेश की संगठन की जिम्मेदारी आज राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र जैन जी ने सतवीर ठाकुर जी को सोपी है राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजेश वर्मा ने कहा में संगठन की और से आशा करूंगा जो जिम्मेदारी सतवीर जी को सोपी गई है वह इमानदारी से बिना किसी भेदभाव से निर्वाह करने का कार्य करेंगे और संगठन के कार्य को और तेज गति से लोगों तक पहुंचाने का कार्य करेंगे राजेश वर्मा ने बताया कि सतवीर ठाकुर पहले हरियाणा टीम में हरियाणा कोऑर्डिनेटर के तौर पर काफी समय से कम कर रहे हैं आज उन्हें नई जिम्मेदारी मिलने पर सतवीर ठाकुर को बहुत-बहुत बधाई व शुभकामनाए और उम्मीद जताई है कि संगठन की गरिमा को रखते हुए संगठन के कार्य को आगे बढ़ाने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे

सतवीर ठाकुर ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी का धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा जो निर्णय राष्ट्रीय कार्यकारिणी ने आज लिया मैं राष्ट्रीय कार्यकारिणी का हार्दिक आभार व धन्यवाद व्यक्त करता हूं नवनिर्वाचित हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष के पद पर रहकर जन कल्याण के कार्य को आगे बढ़ाने का काम करूंगा और सभी सदस्यों को एकजुट रखकर समाज में फैली हुई बुराइयों को मिटाने की कोशिश करूंगा जब जब समाज को संगठन की सेवा की जरूरत होगी मैं अग्रणीय होकर संगठन में सेवा भाव से कार्य करने का कार्य करूंगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button