ब्रेकिंग न्यूज़सरकारी योजनाहरियाणा
CET Exam Free Bus Service: हरियाणा में CET अभ्यर्थियों के लिए फ्री यात्रा का ऐलान…यहाँ से करें अपनी बुकिंग
CET Exam Free Bus Service: शटल बस सेवा भी मिलेगी, महिला अभ्यर्थी के साथ एक सदस्य को भी सुविधा
CET Exam Free Bus Service: इसके अतिरिक्त, परीक्षा केन्द्रों के निकटतम बिंदुओं तक फ्री शटल बस सेवा का संचालन भी किया जाएगा। इस व्यवस्था के लिए रोजाना लगभग 9000 साधारण बसें प्रयोग में लाई जाएंगी।
सरकार की ओर से जानकारी दी गई कि अभ्यर्थी परिवहन विभाग द्वारा उपलब्ध कराए गए लिंक https://hartrans.gov.in/advance-booking-for-cet-2025/ पर जाकर अपनी व्यक्तिगत जानकारी भरकर अग्रिम सीट बुकिंग कर सकते हैं।
26 व 27 जुलाई को सीईटी परीक्षा के चलते अभ्यर्थियों के ले जाने और लाने के लिए बड़ी संख्या में बसें लगाई जाएंगी, जिससे आम यात्रियों के लिए परिवहन सुविधा सीमित रहेगी।
सरकार ने कहा कि इन दोनों दिनों में नागरिकों से अपील है कि वे केवल विशेष या जरूरी कार्यों के लिए ही यात्रा करें।