Chandigarh Manali NH पर बिखरी चट्टानों का राज, पांच हजार लोगों की सडक़ पर ही गुजरी रात
Chandigarh Manali NH: मंडी में लगातार हो रही बारिश के कारण पहाड़ दरक रहे हैं और इसका सीधा असर चंडीगढ़-मनाली फोरलेन पर पड़ रहा है।
Chandigarh Manali NH: अल सुबह फ्लैश-फ्लड आने और पहाडिय़ां दरकने के कारण थलौट से दवाड़ा तक फोरलेन बंद चल रहा है। फोरलेन पर चट्टानें गिरने से पंांच स्थानों पर वाहनों पहिए थमने जन-जीवन अस्त व्यस्त होकर रह गया है।
इसके अलावा पनारसा के नाले में उफान आने से फोरलेन पर पत्थरों और मलबे का कब्जा हो गया है। सडक़ के अवरुद्ध होने से करीब 2500 वाहन फंस गए हैं और करीब पांच हजार से ज्यादा लोगों की रात सडक़ पर गुजरी है। परनाला में सबसे अधिक 900 वाहन फंसे हुए है।
झरलोगी टनल के मुहाने पर लैंड-स्लाडिंग होने कारण 200 वाहन, नौ मील के पास करीब 800 वाहन, मरोगी के पास पहाड़ी दरकने से 400 वाहन फंसे हुए हैं। मंडी पुलिस ने नागचला के पास 300 से ज्यादा ट्रक एहतियातन रोक दिए हंै। यहां पर भी वाहनों की लंबी कतारें लगी हुई है।
चंडीगढ़-मनाली एनएच पर चट्टानों का राज है। हालांकि एचएचएआई और जिला प्रशासन की टीम दरकी पहाडिय़ों को हटाने में लगी है। बालीचौकी एसडीएम देवी सिंह को फोरलेन सहित क्षेत्र का राहत व बचाव का कार्य का जिम्मा सौंप दिया गया है।
एसएचओ औट कर्ण सिंह के मुताबिक के पनारसा में फ्लैश फ्लड आने मार्ग पूरी तरह बंद है। नाले का रुख बदला जा रहा है। वहीं चौकी प्रभारी अनिल कटोच फरमाते हैं कि नौ मील और झरलोगी टनल तक रास्ता खोला गया है। यहां करीब एक हजार वाहन सडक़ पर ठहरे हुए हैं।
पठानकोट-मंडी हाईवे नारला के पास पहाड़ी दरकने से करीब चार घंटे बंद रहा है। डीएसपी पधर देवराज ने बताया कि नारला सहित अन्य कुछ स्थानों पर भी चट्टानें दरकने से सडक़ बाधित हुई थी। तकरीबन चार घंटों के बाद सडक़ को बहाल कर दिया है।