ब्रेकिंग न्यूज़कृषिबिज़नससरकारी योजना

Cotton Rate Today: आयात शुल्क खत्म करने पर भाकियू ने दिया अल्टीमेटम आंदोलन की चेतावनी

Cotton Rate Today: कपास का भाव 1200 रुपये प्रति क्विंटल कम हो गया। जो नई फसल आने तक 1500 रुपये कम हो सकता है।

Cotton Rate Today: कपास पर आयात शुल्क खत्म करने के बाद किसान यूनियनों ने आंदोलन की तैयारी कर लगी है। भिवानी की जाट धर्मशाला में वीरवार को आयोजित भाकियू की प्रदेश स्तरीय बैठक में गुरनाम चंढूनी ने इसका एलान किया है। चंढूनी ने कहा कि हर फसल पर आयात शुल्क हो और वो इतना हो कि हमारी फसलों की एमएसपी से उसके भाव ज़्यादा रहें।

अमेरिकी सरकार द्वारा लगाए जा रहे अनाप शनाप टैरिफ के बाद भारत में भी आयात व निर्माण टैक्स गड़बड़ा गया है। जिसके चलते कपास पर आयात शुल्क खत्म किया गया।

अब कपास पर आयात शुल्क खत्म होने से कपास के भाव गिरने लगे हैं। वहीं अब कपास की नई फसल आएगी तो उसके भाव भी डेढ़ हजार रुपये प्रति क्विंटल कम होने की आशंका जताई जा रही है। जिसको लेकर भारतीय किसान यूनियन ने झंडा बुलंद कर बड़े आंदोलन की चेतावनी दे डाली है।

राज्य स्तरीय बैठक के बाद मीडिया से रूबरू हुए भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरनाम चंढूनी ने कहा कि 19 अगस्त को कपास से आयात शुल्क खत्म होते ही हमारी कपास का भाव 1200 रुपये प्रति क्विंटल कम हो गया। जो नई फसल आने तक 1500 रुपये कम हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button