ब्रेकिंग न्यूज़सरकारी योजना

DSSSB Vacancy 2025: दिल्ली HC भर्ती के आवेदन शुरू, 10वीं पास-ITI वालों को 7th CPC के तहत मिलेगी इतनी सैलरी

DSSSB Recruitment 2025 Online Apply: दिल्ली हाईकोर्ट अटेंडेंट भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।

 

DSSSB Vacancy 2025: 10वीं पास और ITI वालों के लिए सरकारी नौकरी पाने का अच्छा मौका है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार डीएसएसएसबी की आधिकारिक वेबसाइट dsssb.delhi.gov.in पर फॉर्म भर सकते हैं।

10वीं पास उम्मीदवारों के लिए दिल्ली में सरकारी नौकरी पाने का शानदार मौका है। दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड ( DSSSB ) ने दिल्ली हाईकोर्ट भर्ती की आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस भर्ती अभियान में 300 से ज्यादा खाली पदों को भरा जाएगा। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार डीएसएसएसबी की आधिकारिक वेबसाइट dsssb.delhi.gov.in पर जाकर अब ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं।

दिल्ली हाईकोर्ट अटेंडेंट भर्ती

डीएसएसएसबी विज्ञापन संख्या 03/2025 के तहत दिल्ली हाईकोर्ट में अटेंडेंट पद पर भर्ती निकाली गई है। योग्य उम्मीदवारों को 26 अगस्त 2025 से एप्लीकेशन फॉर्म भरने का समय दिया गया है, जो 24 सितंबर 2025 तक भरे जाएंगे। अगर आप भी गवर्नमेंट जॉब चाहते हैं और दिल्ली में रहते हैं तो इस गोल्डन चांस को हाथ से न जाने दें।

24 सितंबर तक चलेंगे आवेदन

डीएसएसएसबी भर्ती 2025 विज्ञापन संख्या 03/2025 के तहत दिल्ली हाईकोर्ट में कुल 334 रिक्तियों को भरा जाएगा। इस सरकारी भर्ती की ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 26 अगस्त 2025 से 24 सितंबर 2025 तक चलेगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार डीएसएसएसबी की आधिकारिक वेबसाइट dsssb.delhi.gov.in पर जाकर घर बैठे ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म भर सकेंगे।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button