HAU Hisar में Free Mushroom Training 6 August सेFree Mushroom Cultivation Training at HAU Hisar from August 6
Free Mushroom Cultivation Training at HAU Hisar from August 6
एचएयू के सायना नेहवाल प्रशिक्षण संस्थान में मशरूम उत्पादन तकनीक पर प्रशिक्षण 6 से: डॉ. अशोक गोदारा।
हिसार:- हरियाणा कृषि विश्व विधालय के सायना नेहवाल कृषि प्रौद्योगिकी, प्रशिक्षण एवं शिक्षा संस्थान में 6 से 8 अगस्त तक मशरूम उत्पादन तकनीक पर प्रशिक्षण आयोजित किया जाएगा।
इस में देश-प्रदेश से किसी भी वर्ग, आयु के इच्छुक महिला या पुरुष यह प्रशिक्षण ले सकते हैं।
डॉ. अशोक कुमार गोदारा ने बताया की यह प्रशिक्षण बिल्कुल निशुल्क है और प्रशिक्षण में पूरी अवधि तक भाग लेने वाले उम्मीदवारों को ही विश्व विद्यालय की तरफ से प्रमाण-पत्र भी दिया जाएगा।
प्रशिक्षण के इच्छुक युवक और युवतियां पंजीकरण के लिए संस्थान मे 6 अगस्त को ही सुबह 9:30 बजे पहुंच कर अपना पंजीकरण करवाकर प्रशिक्षण लें।
प्रशिक्षण का समय 9:30 बजे से 4:30 बजे तक रहेगा।
यह संस्थान विश्व विधालय के गेट नंबर 3, लुदास रोड पर स्थित है।
यह प्रशिक्षण ‘पहले आओ-पहले पाओ’ के आधार पर दिया जाएगा।
पंजीकरण के लिए एक फोटो और आधार-कार्ड की फोटोकोपी जरूर साथ लेकर आए।